RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:युवा जदयू भोजपुर के जिला अध्यक्ष बने मोनू यादव।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)01 मार्च।युवा जदयू के बिहार प्रदेश अध्यक्ष नीतीश पटेल ने जिला कमिटी की लिस्ट जारी की। जिसमें भोजपुर जिला से मोनू यादव को जिलाध्यक्ष नवनियुक्त किया गया। मोनू यादव जनता दल यूनाइटेड में साल 2012 से ही पार्टी में सक्रिय रूप से बने हुए है ।छात्र जदयू से उनका राजनीतिक जीवन का शुभारंभ हुआ है ।छात्र जदयू के विभिन्न पदों पर रहने के बाद साल 2018 में हुए विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में इनके नेतृत्व में जगजीवन कॉलेज के सभी पदों पर छात्र जदयू को जीत हासिल हुआ। उसके बाद 2018 से 2022 तक विश्वविद्यालय अध्यक्ष के पद पर कार्यरत रहे।छात्र में प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर भी रहे उसके बाद उन्होंने युवा जदयू में प्रदेश महासचिव के पद पर रहे । इस बार पार्टी ने उनके कार्यकुशलता को देखते हुए युवा जदयू भोजपुर के जिला अध्यक्ष पद पर उन्हें मनोनीत किया है ।मोनू यादव ने मनोनीत किए जाने पर कहा की मैं अपने अंतः दिल से बिहार के माननीय मुख्यमंत्री एवं पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नीतीश कुमार जी, पार्टी के माननीय राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री संजय कुमार झा जी ,माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश कुशवाहा जी, युवा जदयू प्रदेश अध्यक्ष श्री नीतीश पटेल जी, युवा जदयू प्रदेश प्रभारी वशिष्ठ सिंह जी ,पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं बिहार विधान परिषद् के सदस्य माननीय श्री भगवान सिंह कुशवाहा जी एवं पार्टी के सभी सम्मानित वरिष्ठ नेताओं का ह्रदय से आभार प्रकट करता हूं । इन्होंने आश्वस्त किया कि संगठन के हित में हर कदम उठाने के लिए सदैव तत्पर रहूंगा।
माननीय मुख्यमंत्री के आदर्शों एवं विचारधारा पर चलते हुए बिहार सरकार द्वारा चलाए गए हर एक योजनाओं को छात्र,छात्राओं और युवाओं तक पहुंचाने का काम करूंगा। संगठन को जमीनी स्तर पर धारदार और सशक्त बनाते हुए बिहार विधान सभा चुनाव में भी लोकसभा की तरह जदयू को राज्य की सबसे बड़ी विधायक वाली पार्टी के रूप मे बहुमत हासिल होगी।मोनू यादव के समर्थकों ने बधाई देने वालो में जदयू जिला अध्यक्ष संजय सिंह ,अगिआंव पूर्व विधायक प्रभु नाथ राम , युवा जदयू प्रदेश महासचिव शुभम पटेल ,प्रिंस सिंह बजरंगी,शंभु सोनी , संजीत कुशवाहा , विकास कुशवाहा, अमित कुशवाहा जी, दीपू कुशवाहा , प्रियांशु कुशवाहा,प्रीतम कुशवाहा , कृष्णा तिवारी , सैफ अली, विशाल पाण्डेय ,अनिकेत गुप्ता , रितेश सिंह ,राजू यादव, प्रिंस सिंह बजरंगी,दीपनारायण कुशवाहा, प्रवीण कुशवाहा ,मोहित कुशवाहा बंटी मिश्रा ,झलक महतो यादि रहे।

Related posts

दुमका:उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक संपन्न।

rktvnews

पटना:संभावित आपदाओं से निपटने हेतु निरंतर मॉकड्रिल आवश्यक, आमजन गंभीरता से करें सहभागिता : प्रधान सचिव, आपदा प्रबंधन विभाग

rktvnews

पटना : लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती मनी।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का 27 जून को भोपाल तथा शहडोल आगमन।

rktvnews

परिवार नियोजन पखवाड़ा हेतु प्रचार गाड़ी को एसीएमओ डॉ के एन सिन्हा ने हरी झंडी दिखा किया रवाना।

rktvnews

भोजपुर: शिक्षक सह प्रतिभा सम्मान समारोह का किया गया आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment