RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:महिला चौपाल में समाजसेवी सोनाली सिंह ने समस्याओं को सुन “माई-बहिन मान” योजना से हल का दिया आश्वासन।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)09 दिसंबर।बबुरा पश्चिमी पंचायत स्थित राजकीयकृत प्लस टू विद्यालय में महिला चौपाल का आयोजन समाज सेवी सोनाली के नेतृत्व में लगाया गया जहां क्षेत्र की सैकड़ों महिलाएं शामिल हुईं और समाजसेविका का स्वागत किया।चौपाल में महिलाओं ने अपनी-अपनी समस्याएं खुलकर रखीं जिनमें नाली-गली की व्यवस्था, महिलाओं का विकास, राशन कार्ड, वृद्धा पेंशन और पंचायत स्तर पर विकास कार्यों की कमी जैसी समस्याएं प्रमुख रूप से सामने आईं।महिलाओं की बातों को गंभीरता से सुनते हुए सोनाली सिंह ने कहा कि पंचायतों में आज भी मूलभूत सुविधाओं का अभाव है ,चुनाव जीतने के बाद ध्यान नहीं दिया जाता जो बेहद निंदनीय है। उन्होंने कहा कि महिलाएं भी समाज में पुरुषों के बराबर सम्मान की हकदार हैं।उन्होंने कहा कि मेरे नेता तेजस्वी यादव ‘माई-बहिन मान’ योजना के माध्यम से महिलाओं को सम्मान और अधिकार दिलाने का काम कर रहे हैं ताकि उनका हक मिल सके।चौपाल के समापन पर सोनाली सिंह ने महिलाओं को साड़ी उपहार में देकर सम्मानित किया। लोगों में राज नारायण सिंह,भोला पासवान,राम मूर्ति प्रसाद,संजय सिंह,बबुरा सरपंच माधुरी देवी,श्याम बाबा,भोला शर्मा,जितेंद्र पासवान,धर्मेंद साह,छेदी सिंह और मुखिया राहुल साह,गौतम ऋषि,हनी कुमार,राजा कुमार,जयराम सिंह समेत कई लोग मौजूद थे।

Related posts

दैनिक पञ्चांग : 04 जून 25

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारतीय मौसम विभाग के 150वें स्थापना दिवस समारोह को संबोधित किया।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई नार्कोटिक्स समन्वय समिति की बैठक।

rktvnews

श्री नितिन गडकरी ने जम्मू और कश्मीर के उप-राज्यपाल श्री मनोज सिन्हा के साथ श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच 44) के श्रीनगर-बनिहाल सेक्शन का निरीक्षण किया

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 23 फरवरी 24

rktvnews

प्रधानमंत्री आदमपुर वायु सेना स्टेशन पर बहादुर वायु योद्धाओं और सैनिकों से मिले।

rktvnews

Leave a Comment