RK TV News
खबरें
Breaking Newsस्वास्थ्य

भोजपुर:विश्व फिजियोथेरेपी दिवस शिविर लगा मरीजो को दिया गया नि:शुल्क परामर्श।

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)09 सितंबर।शहर के विष्णु नगर जेड चौक के समीप ‘फिजियोहिल’ एडवांस फिजियोथेरेपी एंड रिहैबिलिटेशन सेंटर में विश्व फिजियोथेरेपी दिवस पर दो दिवसीय निःशुल्क फिजियोथेरेपी जांच सह परामर्श शिविर का समापन हो गया।
फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. दिव्य प्रकाश ने बताया कि विश्व फिजियोथेरेपी दिवस के मौके पर आयोजित शिविर में आज 35 पुराने मैरिज तथा 25 नये मरीज आए, जिनका जांच कर इलाज हेतु परामर्श दिया गया। 15 अन्य मरीजों ने शिविर रजिस्ट्रेशन कराया है। कैंप में रजिस्ट्रेशन कराने वाले मरीजों को ईलाज में विशेष लाभ दिया जाएगा। उन्होंने ने बताया कि आज ज्यादातर कमर दर्द, कूल्हे में दर्द, गर्दन दर्द, कंधे का दर्द, एड़ी में सूजन व दर्द, शरीर में लकवा, घुटने का दर्द, मांसपेशियों में चोट, फ्रैक्चर व सर्जरी के बाद अकड़न आदि से संबंधित मरीज आए। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में लोगों की दिनचर्या में आए बदलाव से उन्हें कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे लोगों के लिए फिजियोथेरेपी रामबाण है। दो दिवसीय कैंप को सफल बनाने में सत्या राय, आभा, रेशमा एवं संगीता का सक्रीय योगदान रहा है।

Related posts

खैरागढ़ संगीत विश्वविद्यालय में ‘श्रुति मंडल’ का आयोजन।

rktvnews

राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग, भारत का ऑनलाइन लघु अवधि इंटर्नशिप कार्यक्रम- सितंबर 2025 का समापन।

rktvnews

पटना:बिहार निर्माता डॉक्टर सच्चिदानंद सिन्हा की मनाई गई जयंती।

rktvnews

नई दिल्ली:प्रधानमंत्री ने गांधी जयंती के अवसर पर नागरिकों को शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

भोजपुर: डीएम ने किया रिंग रोड निर्माण हेतु प्रस्तावित मार्ग का निरीक्षण।

rktvnews

गिरीडीह:नगरपालिका चुनाव के निष्पक्ष, पारदर्शी और सुचारू संचालन हेतु जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त की अध्यक्षता में सभी कोषांग की समीक्षा बैठक आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment