RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

आईएनएस कदमत्त की पापुआ न्यू गिनी यात्रा।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 07 सितंबर।पापुआ न्यू गिनी के 50वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के हिस्से के रूप में, भारतीय नौसेना बैंड ने पोर्ट मोरेस्बी में भव्य सैन्य संगीतमय प्रस्तुति (ग्रैंड मिलिट्री टैटू) में भाग लिया, जो भारतीय नौसेना के पोत कदमत्त पर सवार होकर आयोजित किया गया।
इस कार्यक्रम में कई देशों के बैंड एक साथ आए, जो संगीत की सार्वभौमिक भाषा के माध्यम से एकता, अनुशासन और साझा विरासत का प्रतीक थे।
भारतीय नौसेना बैंड ने मार्शल संगीत और भारतीय धुनों का मिश्रण प्रस्तुत किया, जिसकी गणमान्य व्यक्तियों और दर्शकों ने सराहना की। इस शानदार प्रदर्शन ने भारत के जीवंत सांस्कृतिक लोकाचार को प्रदर्शित किया और प्रशांत महासागर के देशों के साथ उसके दीर्घकालिक समुद्री संबंधों की पुष्टि की।
इस यात्रा के दौरान, आईएनएस कदमत्त के कर्मियों ने बोमाना युद्ध स्मारक का दौरा किया और द्वितीय विश्व युद्ध के शहीदों, जिनमें कई गुमनाम भारतीय सैनिक भी शामिल थे, के शौर्य और बलिदान को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर, उस साझा इतिहास और बलिदान पर प्रकाश डाला गया जो महासागरों और पीढ़ियों के पार के देशों को एक सूत्र में बाँधता है।
इन नायकों की स्मृति शक्ति का स्रोत है, जो कर्तव्य, सम्मान और साहस के आदर्श मूल्यों को कायम रखते हुए सदैव और हर समय सामूहिक संकल्प को मजबूत करती है।

Related posts

विश्व आदिवासी दिवस-2023 के अवसर पर दुमका में पारंपरिक आदिवासी संस्कृति का समागम!आदिवासी पारंपरिक नृत्य संगीत ,कला का बेहतरीन प्रदर्शन,ट्राइबल फैशन शो ,पारंपरिक वेशभूषा के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम का किया जायेगा आयोजन।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 18 जून 26

rktvnews

पटना:गांधी मैदान में BSDMA का स्टॉल, आपदाओं से बचाव की अनूठी पहल।

rktvnews

गिरीडीह:राष्ट्रीय मतदाता दिवस: राष्ट्र के प्रति कर्तव्य की याद दिलाने का दिन है:जिला निर्वाचन पदाधिकारी रामनिवास यादव

rktvnews

बिहार: गोपालगंज: जिलाधिकारी ने किया सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण।

rktvnews

उज्जैन:गंगा दशहरा पर्व के लिए घाटों पर विशेष सौंदर्यीकरण और लाइटिंग की जाए : कलक्टर

rktvnews

Leave a Comment