RK TV News
खबरें
Breaking News

रोहतास: डीएम ने राजस्व महाअभियान के जागरूकता रथ को दिखाई हरी झंडी।

RKTV NEWS/सासाराम ( रोहतास)09 अगस्त।आज जिलाधिकारी, रोहतास द्वारा समाहरणालय परिसर में राजस्व महाअभियान के जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया गया।
जिलाधिकारी ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य भूमि संबंधी विवरण को अद्यतन करना एवं आम रैयतों / भू-धारियों को भूमि संबंधी हो रही कठिनाईयों के निवारण हेतु परिमार्जन (खाता, खेसरा, रकबा, नाम आदि में सुधार ) तथा उत्तराधिकार नामांतरण (Inheritance Mutaion) बंटवारा संबंधी आवेदनों को कैम्प मोड में प्राप्त किया जाना है।
उक्त वाहन से प्रत्येक गांव में सभी ग्रामीणों को यह संदेश पहुंचाया जाएगा कि “जमीन के कागज में करें सुधार, राजस्व विभाग पहुंचा आपके द्वार।”
डिजिटाइज्ड जमाबंदियों में त्रुटियों को सुधार करना ऑनलाईन/डिजिटाइज्ड जमाबंदियों में रैयतों के नाम, खाता, खेसरा, रकबा तथा लगान से संबंधित विवरणियों में अशुद्धियां / लोप को दूर करना।

छुटी हुयी जमाबंदियों को ऑनलाईन करना

ऐसी जमाबंदी जो ऑफलाईन जमाबंदी में दर्ज थी, परंतु वे भूलवश ऑनलाईन नहीं हो पाई है। ऐसी स्थिति में डिजिटाइज्ड जमाबंदी पंजी में परिलक्षित त्रुटियों का निराकरण तथा उतराधिकार/बंटवारा नामांतरण एवं छुटी हुई जमाबंदियों के ऑनलाईन करने की कार्रवाई हेतु अभियान चलाना।

विरासत एवं बंटवारें के नामान्तरण का प्रोसेस करना,जमाबंदी रैयत के मृत्यू हो जाने के बाद उनके उतराधिकारियों के नाम को रिकार्ड में अपडेट करना। संयुक्त संपति के मामले में भी मौखिक बंटवारा के बावजूद अंशधारकों के नाम से अलग-अलग जमाबंदी बनाना शामिल है।

Related posts

भोजपुर:टीबी मुक्त भारत अभियान और प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना की समीक्षा कर डीएम ने दिए आवश्यक निर्देश।

rktvnews

मध्यप्रदेश:”अनुगूंज” हमारी सांस्कृतिक विरासत के विस्तार और युवा प्रतिभाओं के लिए सुनहरा मंच : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

खैरागढ़:इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय में ‘स्मृति देवीलाल सामर’ कार्यक्रम।

rktvnews

बिहार :जन सुराज के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने पूर्णिया के पूर्व सांसद उदय सिंह, PK बोले – इनके राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से जन सुराज अभियान को मजबूती मिलेगी।

rktvnews

कृषि पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री बादल पत्रलेख की उपस्तिथि में सहायक कृषि यंत्र वितरण कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

चतरा:झारखंड राज्य खाद्य आयोग की प्रभारी अध्यक्ष ने विभिन्न योजनाओं का किया निरीक्षण, समीक्षा बैठक में दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

rktvnews

Leave a Comment