RK TV News
खबरें
Breaking News

दुमका:कैटेगरी-2 बालूघाटों के समूह के नीलामी के संबंध में जानकारी उपलब्ध कराने हेतु बैठक आयोजित।

RKTV NEWS/दुमका (झारखंड)06 सितंबर।समाहरणालय सभागार में दुमका जिला के कैटेगरी-2 बालूघाटों के समूह के नीलामी के संबंध में जानकारी उपलब्ध कराने हेतु बैठक आयोजित की गयी।दुमका जिला के कैटेगरी-2 बालूघाटों के समूह के नीलामी हेतु इस प्री बिड मीटिंग में इक्षुक व्यक्ति,कंपनी द्वारा भाग लिया गया।
जिला स्तरीय कमिटी के सदस्यों के द्वारा तकनीकी बिंदुओं एवं ई निविदा के संबंध में जानकारी दी गयी।पीपीटी के माध्यम से उपस्थित लोगों को विस्तृत रूप से जानकारी दी गयी साथ ही अवस्थित बालू घाटों को गूगल मैप के माध्यम से दिखाया गया।
जानकारी दी गयी कि निविदा दस्तावेज डाउनलोड प्रारम्भ करने की तिथि- 01.09.2025 है।अग्रधन राशि जमा तथा निविदा दस्तावेज अपलोड करने की प्रारम्भिक एवं अंतिम तिथि-02.09.2025, 10:00 AM से 12.09.2025, 4:00PM है।तकनीकी निविदा की जिला स्तरीय समिति द्वारा जांच / मूल्यांकन कर सफल निविदादाताओं की सूची सिस्टम में अपलोड करने तथा प्रारम्भिक वित्तीय प्रस्ताव के मूल्यांकन की तिथि- 15.09.2025, 5:00 PM है। ई-निलामी प्रारम्भ एवं समाप्ति होने की तिथि एवं समय-20.09.2025 को 10:00 बजे पूर्वाहन से 6:00 बजे अपराहन तक होगा।

Related posts

सृजन घोटाला बिहार ,आज फिर एक को सीबीआई ने किया गिरफ्तार।

rktvnews

मुजफ्फरपुर:अभिभावकों को मिली बड़ी राहत: निजी स्कूल फीस पर आयुक्त का सख्त शिकंजा।

rktvnews

गढ़वा:रिकॉर्ड दुरुस्त करें, लंबित मामलों का करें त्वरित निष्पादन : आयुक्त

rktvnews

भोजपुर : शाहपुर थाना परिसर मे गुंडा परेड आयोजित! थानाध्यक्ष ने दी हिदायत।

rktvnews

दरभंगा:14 सितम्बर को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए बैंक अधिकारियों के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक।

rktvnews

पं विश्वनाथ शुक्ल ‘चंचल’ की प्रथम स्मृति-पर्व पर साहित्य सम्मेलन में आयोजित हुआ समारोह, दी गयी काव्यांजलि ।

rktvnews

Leave a Comment