RK TV News
खबरें
Breaking News

जयपुर:वन राज्य मंत्री की अगुवाई में अलवर के स्कूली बच्चों ने देखी विधानसभा की कार्यवाही।

RKTV NEWS/जयपुर(राजस्थान )04 सितम्बर। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की पहल पर वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा की अगुवाई में अलवर केे स्कूली बच्चों ने बुधवार को राजस्थान विधानसभा की कार्यवाही को देखकर विधानसभा की कार्यप्रणाली व संसदीय परंपराओं को समझा।
इस दौरान श्री देवनानी ने विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक मूल्यों, संविधान की गरिमा और जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा दी। विद्यार्थियों ने पीतल वाले ऐतिहासिक गेट पर विधानसभा अध्यक्ष देवनानी और वन राज्यमंत्री संजय शर्मा के साथ सामूहिक फोटो लिए। विद्यालय प्रबंधन ने इस अवसर के लिए विधानसभा अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया।
वन राज्यमंत्री संजय शर्मा ने बताया कि बच्चे हमारे देश का भविष्य हैं तथा आने वाले समय में बच्चों पर ही लोकतांत्रिक व्यवस्था को बनाए रखने का दारोमदार है। उन्होंने बताया कि विद्यार्थी विधानसभा की कार्यवाही को नजदीक से महसूस कर सके, इसके लिए चिनार स्कूल के विद्यार्थियों के दल को लोकतंत्र के मंदिर का भ्रमण कराया गया है, जहां बच्चों ने पक्ष और विपक्ष के बीच हो रही बहस, प्रश्नकाल और सीटिंग एरेंजमेंट को देखा। इस दौरान बच्चों ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि विधानसभा की कार्यवाही को देखकर बहुत अच्छा लग रहा है। यहां आकर विधानसभा में जनहित के मुद्दों पर होने वाली बहस, विधायकों की भूमिका और लोकतंत्र की महत्वता के बारे में गहनता से जानने का अवसर मिला है।

Related posts

बक्सर:डीएम की अध्यक्षता में उद्योग विभाग की जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 20 जून 26

rktvnews

सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना का जिला स्तरीय लाभार्थी उत्सव समारोह!मुख्यमंत्री ने लाभार्थियों से किया सीधा संवाद।

rktvnews

भोजपुर: डीएम ने सरकार द्वारा संचालित सभी योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हेतु सभी जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ की बैठक।

rktvnews

बक्सर डीएम और एसपी द्वारा संयुक्त रूप से जिला सड़क सुरक्षा समिति, भूमि विवाद, विधि व्यवस्था, मद्य निषेध, खनन, लोक शिकायत एवं लोक सेवा केंद्र की समीक्षा बैठक।

rktvnews

रायपुर : बचपन से ही ऐसे ही विनम्र, मिलनसार और सबसे अच्छे व्यवहार करने वाले रहे हैं विष्णु देव साय-माता जसमनी देवी

rktvnews

Leave a Comment