RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान कल पंजाब के बाढ़ पीड़ित किसानों से मिलेंगे।

बाढ़ग्रस्त इलाकों का दौरा करने के बाद अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक भी करेंगे।
बाढ़ की स्थिति को लेकर केंद्रीय कृषि मंत्री ने आज पंजाब के राज्यपाल और मुख्यमंत्री से फोन पर बात की।
केंद्र सरकार, संकट की इस घड़ी में पंजाब के साथ, हरसंभव सहायता की जाएगी: शिवराज सिंह चौहान

RKTV NEWS/ नई दिल्ली 03 सितंबर।पंजाब में भारी बारिश के कारण बाढ़ में डूबे जिलों की स्थिति जानने के लिए केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान कल पंजाब का दौरा करेंगे। इसी संबंध में आज उन्होंने पंजाब के राज्यपाल और मुख्यमंत्री से फोन पर विस्तृत चर्चा भी की।
केंद्रीय मंत्री कल प्रात: अमृतसर पहुंचेंगे और वहां से सीधे बाढ़ पीड़ित किसान भाई-बहनों से मिलने जाएंगे। किसानों से मुलाकात के बाद शिवराज सिंह चौहान अधिकारियों के साथ एक उच्चस्तरीय बैठक भी करेंगे। जिसमें मौजूदा स्थिति को लेकर बातचीत और किसानों को मदद पहुंचाने के उपायों पर विस्तारपूर्वक चर्चा होगी।
गौरतलब है कि बीते सोमवार को भी केंद्रीय कृषि मंत्री श्री चौहान ने दिल्ली में उच्चस्तरीय बैठक कर पंजाब के कई इलाकों में बाढ़ के हालात और फसलों के नुकसान को लेकर चिंता जताई थी। साथ ही कहा था कि वह स्वयं स्थिति का जायजा लेने पंजाब जाएंगे। केंद्रीय मंत्री ने कहा था कि पंजाब के किसान भाई-बहन चिंता ना करें, इस मुश्किल घड़ी में केंद्र सरकार उनके साथ खड़ी है।

Related posts

रांची:मतदान के लिए प्रवासी मजदूरों से संपर्क साधेगा चुनाव आयोग।

rktvnews

फिर एक बार मोदी सरकार!भाजपा युवा मोर्चा ने चलाया दीवाल लेखन कार्यक्रम।

rktvnews

पटना: अपर पुलिस महानिदेशक ने किया दो दिवसीय Cyber Hackathon 2025″ का उद्घाटन।

rktvnews

मध्यप्रदेश:राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने की गोविन्दपुरा क्षेत्र के विकास कार्यों की समीक्षा।

rktvnews

हस्ताक्षर अभियान के तहत स्टेप बाय स्टेप कोचिंग संस्थान में चला कार्यक्रम।

rktvnews

आरएसएस की शताब्दी पर फिल्म ‘शतक: संघ के 100 वर्ष’ का टीज़र लॉन्च।

rktvnews

Leave a Comment