RK TV News
खबरें
Breaking News

जमुई:PK ने पीएम मोदी और राहुल-तेजस्वी पर बोला हमला, बोले- दोनों एकदूसरे को गाली दे रहे हैं इससे बिहार के लोगों का कोई मतलब नहीं है, बिहार के बच्चों को पूरे देश में गाली पड़ रही है बिहारी कहकर थप्पड़ मारा जा रहा है, इसकी चिंता किसी को नहीं है।

तेजस्वी के डांस वाले वायरल वीडियो पर PK ने कसा तंज, बोले- राघोपुर की जनता बाढ़ से परेशान है और राघोपुर के विधायक JP गंगा पथ पर रात में डांस कर रहे हैं, ये बिहार के बारे में उनकी सोच को दिखाता है।
प्रशांत किशोर ने तेजस्वी को रोजगार और पलायन वाले बयान पर घेरा, बोले- पढ़ाई नहीं किए इसलिए मेरा नकल करना पड़ रहा है, ये लोग लाठी और कट्टा वाले नेता हैं, इनको पलायन, शिक्षा, रोजगार, फैक्ट्री पर बोलने के लिए मजबूर होना पड़ा है।

RKTV NEWS/जमुई(बिहार )03 सितंबर।जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर अपनी बिहार बदलाव यात्रा के क्रम में मंगलवार को जमुई के श्री कृष्णा सिंह मेमोरियल स्टेडियम में ‘बिहार बदलाव जनसभा’ करने पहुंचे। जनसभा को संबोधित करने के बाद उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए पीएम मोदी, राहुल गांधी और तेजस्वी यादव पर निशाना साधा।
प्रशांत किशोर ने इंडी गठबंधन के मंच पर हुए गाली प्रकरण के सवाल पर कहा कि राहुल और तेजस्वी मोदीजी को गाली देंगे। मोदीजी आयेंगे तो राहुल गांधी और लालू यादव को गाली देंगे। लेकिन इनमें से कोई यह नहीं बताएगा कि बिहार से बेरोजगारी कब दूर होगी, बिहार के बच्चों के लिए अच्छी पढ़ाई कब होगी, बिहार से पलायन कब खत्म होगा? बिहार के लोगों की इसमें कोई रुचि नहीं है कि मोदीजी किसको गाली दे रहे हैं और मोदीजी को कौन गाली दे रहा है।
उन्होंने कहा कि बिहार के बच्चों को पूरे देश में गाली पड़ रही है। बिहारी कहकर लोग गाली दे रहे हैं, थप्पड़ मार रहे हैं। इसबार बिहार के लोग अपने बच्चों को पड़ने वाले गाली और थप्पड़ की चिंता करेंगे।
वहीं राजद नेता तेजस्वी यादव के डांस वाले वायरल वीडियो पर भी प्रशांत किशोर ने तंज भरा हमला किया। कहा कि राघोपुर के लोग बाढ़ से परेशान हैं और राघोपुर के विधायक तेजस्वी यादव पटना के JP गंगा पथ पर रात में घूमकर डांस कर रहे हैं। यह दिखाता है कि बिहार के लोगों के बारे में इनकी क्या सोच है!
तेजस्वी यादव के ही पलायन और रोजगार पर दिए गए बयानों को लेकर भी प्रशांत किशोर ने उन्हें घेरा। कहा कि तेजस्वी यादव ने अगर पढ़ाई की होती तो आज मेरी नकल करने की जरूरत नहीं पड़ती। वैसे मुझे खुशी है कि वो कम से कम सही नकल कर रहे हैं। पहले तो सिर्फ हिन्दू-मुसलमान करते थे। यह लोग कट्टा वाले, अपहरण और रंगदारी वाले नेता हैं। यह जन सुराज की ताकत है कि इनको भी अब पलायन, शिक्षा, रोजगार और फैक्ट्री पर बोलने के लिए मजबूर होना पड़ा है।

Related posts

मध्यप्रदेश में गूगल करेगा आईटी, आईटीईएस और डेटा सेंटर में निवेश।

rktvnews

महिला कॉलेज में कविता पाठ, स्लोगन और निबंध प्रतियोगिता आयोजित।

rktvnews

भोजपुर:भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री बनें उमंग चंद्रवंशी ,बोले विकसित भारत के संकल्प को पूरा करना उद्देश्य।

rktvnews

देवघर:उपायुक्त ने बैठक में निजी विद्यालयों द्वारा ली जाने वाली फीस और उनके संचालन को लेकर दिया आवश्यक दिशा निर्देश।

rktvnews

मातृ दिवस के उपलक्ष में हुआ स्लोगन लेखन प्रतियोगिता।निस्वार्थ सेवा और बलिदान को याद करने का अवसर है मातृ दिवस-प्राचार्या आभा सिंह

rktvnews

गढ़वा:उपायुक्त की अध्यक्षता में राजस्व विभाग की जिला स्तरीय समीक्षात्मक बैठक संपन्न, दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश।

rktvnews

Leave a Comment