RK TV News
खबरें
Breaking Newsस्वास्थ्य

भोजपुर:खान-पान की गड़बड़ी और शारीरिक सक्रियता की कमी है उच्च रक्तचाप एवं मधुमेह की बिमारी का कारण : डा के एन सिन्हा

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)30 अगस्त। शुक्रवार को बिहीया के पास ,नेशनल हाईवे पर स्थित जिनवाणी मैनेजमेंट इंस्टिट्यूट में उच्च रक्तचाप एवं मधुमेह पर जागरूकता के लिए सेमिनार हुआ। इस सेमिनार के मुख्य वक्ता थे डॉ के एन सिन्हा, सीनियर कंसल्टेंट फिजिशियन सह पूर्व अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी भोजपुर। इस सेमिनार में डॉ सिन्हा ने बताया कि उच्च रक्तचाप एवं मधुमेह बहुत तेजी से हमारे देश में फैल रहा है और यह अब तो छोटी उम्र के लोगों को भी हो रहा है ।बहुत मामलों में तो यह पता भी नहीं चलता है, सिर्फ सिर में दर्द, कमजोरी ,बदन में दर्द , झुंझुनी आदि होता है। यह दोनों बीमारी ही नहीं बीमारियों का समूह है, क्यों कि यह दोनों पूरे शरीर को प्रभावित करता है ,सिर, आंख हृदय , किडनी आदि अंगों को विशेष कर। इस बीमारी के कारण हार्ट अटैक ,लकवा जैसे जानलेवा गंभीर रोग भी हो सकते हैं ।अतः सभी लोगों को नियमित रूप से अपना ब्लड प्रेशर और ब्लड शुगर जांच करते रहना चाहिए ।किसी भी विशेष तकलीफ में तुरंत अपने चिकित्सक से मिले। खान-पान की गड़बड़ी और शारीरिक सक्रियता की कमी के कारण यह दोनों रोग हो सकता है। अतः जंक फूड, फास्ट फूड, बाजारू खाने से दूर रहे और नियमित खाने में फल , हरी साग सब्जी, सलाद का सेवन ज्यादा करें। नियमित रूप से रोज टहलना, योगा , कसरत करते रहें ।विशेष परिस्थिति में अपने चिकित्सक से जल्द मिले और साल में एक दो बार अपने पूरे शरीर की जांच करते रहना चाहिए। इस सेमिनार में जिनवाणी मेजरमेंट इंस्टिट्यूट के डायरेक्टर ,प्रिंसिपल ,सभी प्रशिक्षक, शिक्षक एवं भारी संख्या में मैनेजमेंट के विद्यार्थी मौजूद थे। इस कार्यक्रम का आयोजन ग्लैनमरक कंपनी की तरफ से किया गया।

Related posts

खसरा संक्रमण से जिले को मुक्ति दिलाने के लिए मैं हरसंभव कोशिश करूंगा, वाइस चेयरमैन तिवारी।

rktvnews

चतरा:मुख्यमंत्री रोजगार सृजन अंतर्गत जिला स्तरीय अनुमोदन समिति की बैठक संपन्न।

rktvnews

भोजपुर:मां काली बखोरापुर वाली के दर्शन हेतु मंदिर में लाखों की भीड़ उमडती रही।

rktvnews

व्यंग्य:अधूरी रामलीला🤪

rktvnews

बड़ौरा उर्दू प्राथमिक विद्यालय के निर्माण के लिए ग्रामिणों का अवज्ञया आंदोलन जारी:क्यामुद्दीन अंसारी

rktvnews

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार (पीएमआरबीपी) के लिए नामांकन आमंत्रित किए

rktvnews

Leave a Comment