RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर: कथित अभद टिप्पणी को ले भाजपा युवा मोर्चा ने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव का किया पुतला दहन।

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)30 अगस्त। शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा द्वारा राहुल गांधी और तेजस्वी यादव का पुतला दहन किया गया। जिसकी अध्यक्षता विभु जैन ने की। इस दौरान जिला अध्यक्ष दुर्गाराज , बिहार सरकार पूर्व मंत्री सह आरा विधायक अमरेन्द्र प्रताप सिंह और बिहार विधान परिषद सदस्य जीवन कुमार उपस्थित रहे। जहां पर मुख्य रूप से युवा मोर्चा के जिला प्रभारी अमरेंद्र शक्रवार ने पुतला दहन का स्वरूप दिया। भाजपा के जिला अध्यक्ष दुर्गाराज ने कहा कि जिस तरीके से गांधी परिवार ने भारत को 70 साल से लूटने का काम किया है। उसका मुंहतोड़ जवाब भारत की जनता देगी।
आरा विधानसभा विधायक अमरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि जिस तरीके से आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के माता जी पर अभद्र भाषाओं से टिप्पणी की गई वह कतई बर्दाश नहीं किया जा सकता । राहुल गांधी आरा में जितना भी सभा कर ले। लेकिन उन्हें आरा से खाली हाथ लौटना पड़ेगा। उन्होंने आरा की जनता एक तिनका भी नहीं देगी। हम लोग और पूरी भाजपा आरा से खदेड़ने का काम करेंगे।
बिहार विधान परिषद के सदस्य जीवन कुमार ने अभद्र और अमर्यादित भाषाओं को लेकर चेतावनी देते हुए कहा कि राहुल गांधी और तेजस्वी के लोगों थोड़ा लगाम लगाओ। आदरणीय प्रधानमंत्री जी पर बार बार टिपण्णी करना बंद करो। नहीं तो ये भाजपा सरकार और भारत का लोग जड़ से उखाड़कर फेंकने का कार्य करेंगें। इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला महामंत्री संतोष चंद्रवंशी, ममता सिंह, मधु मिश्रा , चुन्नी देवी, धीरज सिंह, जीतू चौरसिया ,युवा मोर्चा के महामंत्री उमंग चंद्रवंशी और आदित्य सिंह आदि, प्रतीक सिंहा, हर्ष राजमंगल , राकेश वर्मा , राजीव कुमार, प्रियांशु श्रीवास्तव, अमलेश यादव, कमलेश सिंह, मंडल अध्यक्ष भिखारी सिंह, अशोक सिंह, मनीष गुप्ता, रितेश कुमार गुप्ता, प्रकाश श्रीवास्तव, राजन नैयर, कौशल कलवार, राहुल चंद्रवंशी, भानु प्रताप सिंह , अभय सिंह, हरिचरण के साथ ही सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
जिसकी जानकारी मीडिया प्रभारी अरिहंत विजय जैन ने दी।

Related posts

रायपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा निर्वाचन 2023 : वोटर टर्न आउट एप के माध्यम से आमजन जान सकते हैं वोटर टर्न आउट की अद्यतन स्थिति।

rktvnews

प्रधानमंत्री मोदी ने नटवर सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया।

rktvnews

ईआईएसीपी ने प्रधानमंत्री के मिशन लाइफ के संदेश को लोगों तक पहुंचाया।

rktvnews

राजस्थान:दैनिक भास्कर अवॉर्ड समारोह- समाज को सकारात्मक दिशा देने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका: मुख्यमंत्री

rktvnews

दरभंगा:दुर्गा पूजा को लेकर प्रभारी डी.एम. व एस.एस.पी. ने प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी/पुलिस पदाधिकारी के साथ की ब्रिफिंग।

rktvnews

गंगोत्सव में सुंदर प्रस्तुति के लिए गुरु बक्शी विकास को मिला वर्ल्ड एमिनेन्ट आर्टिस्ट अवॉर्ड।

rktvnews

Leave a Comment