RK TV News
खबरें
Breaking News

उत्तराखंड के राज्यपाल ने लखनऊ में STRIVE थिंक टैंक के संस्थापक सदस्यों से भेंट की।

RKTV NEWS/देहरादून ( उत्तराखंड)30 अगस्त।राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने शुक्रवार को राजभवन, लखनऊ में STRIVE थिंक टैंक के संस्थापक सदस्यों से भेंट की। यह संस्था राष्ट्रीय, सामाजिक एवं आर्थिक सुरक्षा के क्षेत्र में सहयोग और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए कार्यरत है।
इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि विचारों के इस सार्थक आदान-प्रदान ने उनके विश्वास को और दृढ़ किया है कि जब शक्ति के संस्थान विचार मंचों से जुड़ते हैं, तो हम सब मिलकर सशक्त, सक्षम और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में बड़ा योगदान दे सकते हैं।
राज्यपाल ने STRIVE थिंक टैंक के कार्य को अत्यंत सराहनीय बताया और इस पहल का विस्तार उत्तराखण्ड में करने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि संस्था का उत्तराखण्ड चैप्टर स्थापित होना चाहिए, ताकि राज्य के युवाओं, शोधकर्ताओं और उद्यमियों को भी इस नवाचारी पहल का लाभ प्राप्त हो सके।

Related posts

ऑस्ट्रेलियाई सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल साइमन स्टुअर्ट भारत की चार दिवसीय यात्रा पर।

rktvnews

भोजपुर : फुटाब अध्यक्ष व महासचिव ने वेतन भुगतान हेतू शिक्षा मंत्री को लिखा पत्र।

rktvnews

भोजपुर: आरा में फ़रोग़-ए-उर्दू सेमिनार, कार्यशाला एवं मुशायरे का आयोजन।

rktvnews

पटना:बाबूलाल मधुकर के निधन से मगही साहित्य के एक देदीप्यमान नक्षत्र का अवसान : डा अनिल सुलभ

rktvnews

रायपुर : छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद द्वारा कार्यशाला आयोजित।

rktvnews

गिरीडीह:जिला स्तरीय ट्रांसजेंडर समिति की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न।

rktvnews

Leave a Comment