आरा/भोजपुर 05 जनवरी।भारतीय जनता पार्टी भोजपुर जिलाध्यक्ष दुर्गा राज की अध्यक्षता मे शुक्रवार को भाजपा जिला कार्यालय मे आगामी कार्यक्रमो और केन्द्र सरकार की योजनाओ से अधिक लोगो को को लाभान्वित करने के लिए एक कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यशाला की शुरूआत वंदेमातरम के साथ हुआ।कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री नरेन्द्र तिवारी ने किया। कार्यशाला मे प्रदेश भाजपा द्वारा पारित राजनीतिक प्रस्ताव को जिला उपाध्यक्ष सतीश भट्ट द्वारा पढा गया,जिसे सर्वसम्मति से समर्थन किया गया।
कार्यशाला मे प्रदेश उपाध्यक्ष सह क्षेत्रीय प्रभारी सिदार्थ शंभु,आरा विधायक अमरेन्द्र प्रताप सिंह,विधानपार्षद अवधेश नारायण सिंह,जिला प्रभारी संजय कुशवाहा, दक्षिण बिहार प्रांतीय सह संयोजक मिथिलेश कुशवाहा, पूर्व जिलाध्यक्ष सह पटना जिला प्रभारी डाँ प्रेम रंजन चतुर्वेदी ने उपस्थित कार्यकताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी का का कार्यक्रम चुनावी मोड मे है।प्रदेश द्वारा कार्यक्रम तय हुआ है,जो बूथ स्तर तक होगा।
भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं को अपना बूथ मजबुत करना है।वहीं 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद जयंती पर युवा दिवस पटना मिलर स्कूल मैदान मे मनेगा, जिसमे भोजपुर जिला से हजारो युवा शामिल होंगे। फिर 24 जनवरी को कर्पूरी ठाकुर जयंती पर भी मिलर स्कूल मे बड़ी सभा का आयोजन किया गया है।उक्त दोनो सभाओ मे अधिक से अधिक संख्या मे पहुंचने की अपील की गई।
22 जनवरी को अयोध्या मे प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के जिला संयोजक सूर्यभान सिंह ने जिले भर मे चल रहे अक्षत वितरण निमंत्रण कार्यक्रम का पूर्ण जानकारी दी।वहीं प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के जिला संयोजक अशोक शर्मा ने विश्वकर्मा योजना के पंजीकरण करने की जानकारी देते हुए जिला से अधिक से अधिक कारीगरो को लाभ देने का आश्वासन दिया। विकसित भारत संकल्प यात्रा जिला संयोजक ई. धीरेन्द्र सिंह ने मोदी गारंटी गाड़ी का जिले के सभी पंचायतो मे भ्रमण का व्योरा रखते हुए कहा कि प्रधानमंत्री जी के गारंटी गाड़ी से योजनाओ से वंचित लाभार्थियों को लाभ प्राप्त हो रहा है और विकसित भारत के संकल्प ले रहे है। 08 जनवरी को प्रधानमंत्री मोदी गारंटी वाली गाड़ी से सीधे जनता के साथ जुड़ेगे।
महामंत्री राकेश सिंह ने आगामी कार्यकर्मो की रुपरेखा रखते हुए बूथ से जिला स्तर के कार्यकर्मो को कार्यशाला मे रखा।
कार्यक्रम मे क्षेत्रीय सह प्रभारी अशोक भट्ट,जिला उपाध्यक्ष मीरा यादव,कौशल यादव,मंत्री मधु मिश्रा, अरविन्द पांडेय,संतोष चंद्रवंशी, विनय बेलाऊर, रंजना श्रीवास्तव, मीडिया प्रभारी संजय कुमार सिंह,रमेश कुमार कर्ण,राहुल सिंह,धीरज सिंह,संतोष सिंह,राजेश सिंह,युवा मोर्चा अध्यक्ष विभु जैन,किसान मोर्चा अध्यक्ष विद्या सागर पांडेय,पिछडा मोर्चा महामंत्री हरेन्द्र सिंह,महिला मोर्चा महामंत्री शालिनी सिंह,अनु.जाति मोर्चा अध्यक्ष विजय पासवान सहित मंडल अध्यक्ष,मंडल प्रभारी,लोकसभा विस्तारक सुनील सिंह,विधानसभा विस्तारक और वरिष्ठ कार्यकर्ता थे।

