RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:वोटर अधिकार यात्रा का प्रचार रथ पूर्व विधायक अनवर आलम के नेतृत्व में निकला जिलाध्यक्ष वीरबल यादव ने दिखाई हरी झंडी ।

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)29 अगस्त।आरा विधानसभा क्षेत्र में पूर्व विधायक मो. नवाज़ आलम उर्फ अनवर आलम के नेतृत्व में गुरुवार को”वोटर अधिकार यात्रा” का प्रचार रथ को राजद भोजपुर जिलाध्यक्ष वीरबल यादव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।प्रचार रथ आरा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों का भ्रमण करते हुए आम जनता से संपर्क स्थापित किया। दौरे के क्रम में जनता से अपील की गई कि वे लोकतंत्र की रक्षा एवं अपने वोट के अधिकार की सुरक्षा के लिए आगामी 30 अगस्त को भोजपुर जिला में आयोजित होने वाली ऐतिहासिक “वोटर अधिकार यात्रा” में अधिक से अधिक संख्या में शामिल हों और इस जनआंदोलन को ऐतिहासिक सफलता दिलाएँ।जिलाध्यक्ष वीरबल यादव ने कहा कि यह यात्रा जनता के अधिकारों की लड़ाई है और इसे सफल बनाना प्रत्येक कार्यकर्ता तथा समाज के हर वर्ग की जिम्मेदारी है। पूर्व विधायक अनवर आलम ने कहा कि आज सत्ता में बैठे लोग लोकतंत्र और संविधान को कमजोर करने की साजिश कर रहे हैं। जनता के वोट के अधिकार पर हमला हो रहा है। ऐसे समय में “वोटर अधिकार यात्रा” सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि लोकतंत्र की रक्षा का आंदोलन है। उन्होंने आम जनता से आग्रह किया कि वे 30 अगस्त को भोजपुर में बड़ी संख्या में पहुँचकर इस संघर्ष को मजबूती प्रदान करें।इस मौके पर राजद के जिला प्रधान महासचिव रामबाबू पासवान, प्रवक्ता आलोक रंजन, मुखिया संजय यादव, वीर बहादुर यादव, योगेंद्र यादव, छोटू यादव पूर्व प्रमुख भागीरथ यादव, परमानंद पासवान, रामप्रकाश, विजय यादव, राकेश रवि, रवि सागर समेत सैकड़ों कार्यकर्ता थे।

Related posts

बक्सर:जिला निर्वाचन पदाधिकारी की अध्यक्षता में लोक सभा आम निर्वाचन 2024 से संबंधित अद्यतन जानकारी देने की ब्रीफिंग की गई।

rktvnews

वाइस एडमिरल गुरचरण सिंह ने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के कमांडेंट का पदभार संभाला।

rktvnews

17 अगस्त 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

गया:PK ने पीएम मोदी को दी बड़ी चुनौती, बोले – मोदी जी बिहार में आकर मजदूरों के पलायन के लिए श्रमिक ट्रेनों की घोषणा करते हैं, अगर उनमें दम है तो यही घोषणा गुजरात और महाराष्ट्र में कर के दिखाएं।

rktvnews

एक बार और जाल फेंक रे मछेरे! जाने किस मछली में……

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:उपायुक्त की अध्यक्षता में यातायात एवं सड़क सुरक्षा से संबंधित बैठक आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment