RK TV News
खबरें
Breaking Newsधार्मिक

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्रीराम मंदिर अयोध्या के लिए बनाए लड्डू।

भोपाल/ मध्यप्रदेश 15 जनवरी।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने महाकालेश्वर प्रबंध समिति की चिंतामन स्थित लड्डू प्रसाद निर्माण इकाई पहुँचकर अयोध्या के लिए बन रहे लड्डूओं की निर्माण प्रक्रिया का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्वयं भी लड्डू बनाए और उनकी पैकिंग भी की तथा लड्डू बना रहे कारीगरों से बातचीत भी की।
उल्लेखनीय है कि अयोध्या में रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर महाकालेश्वर प्रबंध समिति द्वारा 5 लाख लड्डू प्रसाद स्वरूप अयोध्या भेजे जा रहे हैं, इनमें से 4 लाख लड्डू बन चुके हैं तथा शेष एक लाख लड्डू बनाने का कार्य निरंतर जारी है। प्रबंध समिति ने जानकारी दी कि लड्डू प्रसाद बेसन, रवा, शुद्ध घी और सूखे मेवों से बनाया जा रहा है। लड्डू प्रसाद निर्माण के लिए अतिरिक्त कारीगरों व कर्मचारियों को लगाया गया है। लड्डूओं को पैकेट में पैक कर अयोध्या भेजा जाएगा, एक लड्डू का वजन लगभग 50 ग्राम है।

Related posts

भोजपुर:राष्ट्रीय लोक अदालत में 3214 मामलों का निष्पादन, 2 करोड़ 78 लाख से अधिक की हुई वसूली।

rktvnews

पटना:महिला दिवस पर आयोजित समारोह में दिखी महिला सशक्तिकरण की झलक।

rktvnews

पटना:आपदा प्रबंधन में बिहार की अग्रणी भूमिका: मंत्री संतोष कुमार सुमन के साथ महत्वपूर्ण बैठक।

rktvnews

भोपाल:स्वदेशी मेला-स्वदेशी व्यंजनों के संग, भोपाल वासियों को स्वदेशी वस्तुओं की आत्मीयता का कराएगा अनुभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

गढ़वा:उपायुक्त की अध्यक्षता में नीति आयोग की समीक्षात्मक बैठक संपन्न।

rktvnews

भोजपुर:संभावना स्कूल में चार दिवसीय राखी मेकिंग कार्यशाला का शुभारंभ।

rktvnews

Leave a Comment