RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने उत्तराखंड के रुड़की के झबरेड़ा क्षेत्र में एक मस्जिद के इमाम द्वारा 7 वर्षीय लड़के के साथ यौन कुकर्म के आरोप पर स्वतः संज्ञान लिया है

रुड़की के जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को नोटिस जारी कर दो सप्ताह के भीतर विस्तृत रिपोर्ट मांगी।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 28 अगस्त।राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने 20 अगस्त, 2025 को उत्तराखंड के रुड़की के झबरेड़ा क्षेत्र में एक मस्जिद में इमाम द्वारा 7 वर्षीय लड़के के यौन कुकर्म संबंधी मीडिया की एक रिपोर्ट पर स्वत: संज्ञान लिया है। पीड़ित लड़का मस्जिद में पढ़ने गया था।
आयोग ने कहा कि रिपोर्ट सत्य है तो यह पीड़ित के मानवाधिकार के उल्लंघन का गंभीर मामला है। आयोग ने इस सिलसिले में रुड़की के ज़िलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को नोटिस जारी कर दो सप्ताह के भीतर मामले की विस्तृत रिपोर्ट तलब की है।
22 अगस्त, 2025 को प्रकाशित मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी ने लड़के को ज़बरदस्ती अपने कमरे में ले जाकर उसके साथ घिनौना कृत्य किया। उसने पीड़ित को घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। बच्चे ने घर पहुंचकर अपने परिवार को अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी।

Related posts

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 78वें स्वतंत्रता दिवस के संबोधन में भारत के भविष्य के लिए महत्वाकांक्षी दृष्टिकोण प्रस्तुत किया

rktvnews

भोजपुर:प्रधानमंत्री द्वारा किसान सम्मान निधि का हुआ लोकार्पण,आरा कृषि विज्ञान केंद्र सुना गया भाषण।

rktvnews

भोजपुर:आरा नगर में बाल श्रम के खिलाफ कार्रवाई, एक बाल श्रमिक को कराया गया मुक्त।

rktvnews

बेतिया:मुख्यमंत्री प्रखंड परिवहन योजना अंतर्गत प्रचार रथ को जिलाधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

rktvnews

आनंद एल. राय की फिल्म तेरे इश्क में का धमाकेदार ट्रेलर लॉन्च, भूषण कुमार का मजबूत सहयोग।

rktvnews

रायपुर : दीपावली से पहले मिली राशि ने बढ़ाई खुशियां।

rktvnews

Leave a Comment