RK TV News
खबरें
Breaking Newsशुभकामना

रायपुर : मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की दी शुभकामनाएं।

रायपुर/छत्तीसगढ़ 25 जनवरी।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को देश के 75वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है। इस अवसर पर उन्होंने देश को स्वतंत्रता दिलाने के लिए बलिदान करने वाले अमर शहीदों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को नमन किया है। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि हर साल हम लोग 26 जनवरी को भारत के एक संपूर्ण प्रभुत्व संपन्न लोकतंत्रात्मक गणराज्य के रूप में स्थापित होने का पर्व मनाते हैं। यह दिन भारतीय लोकतंत्र का महापर्व है, जो अनेकता में एकता लिए भारत देश को एक सूत्र में बांधता है। श्री साय ने कहा कि हमारे पुरखों ने कड़ी मेहनत और पूरी जिम्मेदारी के साथ संविधान के रूप में सभी नागरिकों की गरिमा और स्वतंत्रता सुनिश्चित करते हुए उनके लिए सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक न्याय व समता की राह तैयार की, जिसे 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया। भारतीय संविधान द्वारा रखी गई मजबूत आधारशिला का ही परिणाम है कि देश ने आजादी के 76 साल पूरे कर लिए हैं। यह हमारी महती जिम्मेदारी है कि त्याग और बलिदान से हमें जो लोकतंत्र का उपहार मिला है, वह लगातार मजबूत हो।
मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रदेशवासियों का आह्वान करते हुए कहा है कि नागरिकों के लोकतंत्र में भरोसे और सक्रिय भागीदारी से ही देश-प्रदेश विकास की राह में आगे बढ़ सकता है। सभी एक हों और लोकतांत्रिक मूल्यों की मजबूती की दिशा में अपने कदम बढ़ाएं।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों को अयोध्या में राम जन्मभूमि में श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की बधाई भी दी। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ भगवान श्रीराम का ननिहाल है। स्वतंत्रता के अमृत काल में श्री रामलला की प्राणप्रतिष्ठा ऐतिहासिक घटना है। हमें मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के दिखाये हुए मार्ग पर चलकर देश को मजबूत बनाने की दिशा में काम करना चाहिए।

Related posts

धर्मेंद्र प्रधान ने “मेरी माटी मेरा देश” अभियान के अंतर्गत अरबिंदो भवन से मिट्टी एकत्र की।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तमिलनाडु के कोयंबटूर में दक्षिण भारत प्राकृतिक कृषि शिखर सम्मेलन 2025 में किसानों के साथ बातचीत की।

rktvnews

दुमका: उपायुक्त की अध्यक्षता में बिजली आपूर्ति से संबंधित बैठक आयोजित।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) के विशेष डिजिटल केस मैनेजमेंट सिस्टम (CCMS) का उद्घाटन किया।

rktvnews

एस्ट्रोसैट द्वारा नए उच्च चुंबकीय क्षेत्र वाले न्यूट्रॉन तारे में पाए गए मिली-सेकंड, विस्फोट से ऐसी तारकीय संस्थाओं को समझने में सहायता मिल सकती है।

rktvnews

जन सम्मान वीडियो कांटेस्ट- राज्य सरकार की सफल योजनाओं की कहानी बन रही जन-जन की जुबानी -सरोज, सपना और सुमन ने जीती पुरस्कार राशि

rktvnews

Leave a Comment