रोहतास/ बिहार 20 सितंबर।नीव की ईंट फाउन्डेशन के स्वाभिमान फैलो जय प्रकाश कुमार, मिथुन कुमार, विध्यांचल कुमारी एवं शिवमुनि कुमार को आज डीआरडीए सभागार में जिला पदाधिकारी द्वारा सम्मानित किया गया।
नीव की ईंट फाउंडेशन द्वारा जिला प्रशासन के सहयोग से प्रोजेक्ट स्वाभिमान के तहत प्रथम चरण में (अक्टूबर 2022 से जून 2023) जिले के सासाराम प्रखंड तथा तिलौथू प्रखंड के 12 ईंट भट्टों में कार्य कर रहे मजदूरों एवं उनके बच्चो को अक्षर लर्निंग सेंटर के द्वारा बुनियादी शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं केन्द्र सरकार, राज्य सरकार द्वारा चलाई जाने वाली कलयाणकारी योजनाओं से अवगत कराया गया।
द्वितीय चरण में 100 अतिरिक्त ईंट भट्टो मे काम करने वाले मजदूरों को जोड़ने की योजना है।
उल्लेखनीय है कि प्रथम चरण में 1380 मजदूर तथा उनके 411 बच्चे इस कार्यक्रम से लाभान्वित हुये है। नीव की ईंट फाउंडेशन द्वारा ईंट भट्टो में काम करने वाले लागो का एक सर्वे कराया गया था जिसमें यह बात उभर कर सामने आई कि कामगारों के बच्चे बुनियादी शिक्षा से वंचित है क्योंकि मजदूर 7-8 माह भट्टो में काम करने हेतु परिवार सहित पलायन कर जाते है तथा बरसात के मौसम में अपने गृह स्थान पर आ जाते है। स्थाई आवासन न होने के कारण उनके बच्चे बुनियादी शिक्षा से वंचित रह जाते है तथा श्रमिक लोग केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से वंचित रह जाते है।
विभिन्न योजनओं से वंचित लोगों को लाभ दिलाने हेतु नीव की ईंट फाउन्डेशन द्वारा जिला प्रशासन रोहतास के सहयोग से समत्व कैम्प लगवाए गये जिनमे कामगारो को श्रमकार्ड, आयुष्मान कार्ड, बैंक खाता खोले गये एवं स्वास्थ्य की जाँच कराया गया तथा BOCW ( भवन एवं अन्य सन्निर्माण) की जानकारी दी गई।
उक्त कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त रोहतास, अपर समाहर्त्ता रोहतास, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी सहित अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहें।
previous post
