RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने राजस्थान के बाड़मेर जिले में एक मंदिर परिसर में स्थित छात्रावास में छात्रों को उनके शिक्षक द्वारा गर्म लोहे की छड़ से दागने की कथित घटना का स्वतः संज्ञान लिया।

बाड़मेर के जिला मजिस्ट्रेट और पुलिस अधीक्षक को नोटिस जारी कर दो सप्ताह के भीतर विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई।

रिपोर्ट में पीड़ित छात्रों की स्वास्थ्य स्थिति भी शामिल की जाएगी।

RKTV NEWS/ नई दिल्ली 28 अगस्त।राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने एक मीडिया रिपोर्ट पर स्वतः संज्ञान लिया है जिसमें बताया गया है कि राजस्थान के बाड़मेर ज़िले में एक मंदिर परिसर के अंदर स्थित छात्रावास में कुछ छात्रों द्वारा बिस्तर गीला करने से क्रोधित एक शिक्षक ने उन्हें गर्म लोहे की छड़ से दागा। बताया जा रहा है कि इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया है।
आयोग ने पाया है कि यदि समाचार रिपोर्ट सत्य है, तो यह मानवाधिकारों के उल्लंघन का गंभीर मुद्दा उठाती है। इसलिए, आयोग ने बाड़मेर के ज़िला मजिस्ट्रेट और पुलिस अधीक्षक को नोटिस जारी कर पीड़ित छात्रों की स्वास्थ्य स्थिति सहित मामले पर दो सप्ताह के भीतर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।
22 अगस्त, 2025 को प्रकाशित मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, घायल लड़कों में से एक अपने घर पहुंचा और अपने परिवार को मामले की सूचना दी, जिसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण विरोध करने के लिए एकत्र हुए।

Related posts

दुमका:उपायुक्त की अध्यक्षता में डीएमएफटी न्यास परिषद की बैठक संपन्न।

rktvnews

गिरीडीह:उपायुक्त ने आपूर्ति विभाग अंतर्गत डोर स्टेप डिलीवरी से संबंधित बैठक की, दिए जरूरी दिशा-निर्देश।

rktvnews

दुर्ग: डेंगू की रोकथाम हेतु सघन अभियान।

rktvnews

कृषि टास्क फोर्स की बैठक।

rktvnews

खैरागढ़:विश्वविद्यालय के स्थानांतरित व सेवानिवृत्त अधिकारी-कर्मचारी को दी गयी विदाई।

rktvnews

लोक कलाकार रामाज्ञा राम के निधन पर भिखारी ठाकुर सामाजिक शोध संस्थान, आरा ने अर्पित की श्रद्धांजली! पदमश्री की सरकार से की मांग।

rktvnews

Leave a Comment