RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

भोपाल:केंद्रीय मंत्री नड्डा और मुख्यमंत्री डॉ. यादव माँ नर्मदा की महाआरती में हुए शामिल,माँ नर्मदा का किया अभिषेक और दीपदान।

भोपाल/ मध्यप्रदेश ( मनोज कुमार प्रसाद)25 अगस्त।केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पुण्य-सलिला माँ नर्मदा के पवित्र तट ग्वारीघाट में सोमवार की शाम माँ नर्मदा की महाआरती में शामिल हुए। केंद्रीय मंत्री श्री नड्डा की धर्मपत्नी मल्लिका बैनर्जी भी महाआरती में शामिल हुईं।
केंद्रीय मंत्री श्री नड्डा एवं मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्वस्ति-वाचन, हर-हर नर्मदे, माँ नर्मदा के जयकारों और नर्मदाष्टकम् के श्लोकों की गूँज के बीच पूरे विधि-विधान से पुरोहितों की मौजूदगी में माँ नर्मदा की पूजा-अर्चना कर देश तथा प्रदेश की खुशहाली और समृद्धि की कामना की। श्री नड्डा और डॉ. यादव ने माँ नर्मदा का दुग्धाभिषेक कर दीपदान भी किया।
लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह, राज्यसभा सदस्य सुमित्रा वाल्मिकी, सांसद आशीष दुबे, महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, विधायक एवं अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल भी माँ नर्मदा की महाआरती में शामिल हुये।
महाआरती में विधायक अशोक रोहाणी, सुशील कुमार तिवारी इंदु, डॉ. अभिलाष पांडे एवं नीरज सिंह, नगर निगम अध्यक्ष रिकुंज विज, हितानन्द शर्मा, आशीष अग्रवाल, संदीप जैन, मध्यप्रदेश पर्यटन विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष विनोद गोंटिया, पूर्व निःशक्तजन आयुक्त दीपांकर बैनर्जी, धर्माचार्य और संत समाज मौजूद रहे। नर्मदा महाआरती के समापन पर 14 वर्षीय तेजस्विनी दुबे ने माँ नर्मदा को साफ एवं स्वच्छ रखने का सभी को संकल्प दिलाया।

Related posts

प्रधानमंत्री के आगमन को ले अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सचिवालय में कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा बैठक की।

rktvnews

पटना:आपदा प्रबंधन में बिहार की पहल सराहनीय : राज्यपाल

rktvnews

गया: इनर व्हील ऑफ गया के सहयोग से निर्मित ट्रैफिक पोस्ट का पुलिस अधीक्षक ने किया उद्घाटन।

rktvnews

नमामि गंगे द्वारा दिल्ली में यमुना तट और गंगा बेसिन में गंगा घाटों पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का किया गया आयोजन।

rktvnews

इंदौर:विश्व पर्यावरण दिवस पर संभागीय शासकीय आईटीआई में हुआ पौधारोपण।

rktvnews

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह आज 6 दिवसीय यात्रा पर लंदन के लिए रवाना हुए, जहां वह समकक्ष ब्रिटिश मंत्रियों, भारतीय प्रवासियों, स्टार्ट-अप्स और शिक्षाविदों के साथ कई बैठकें करेंगे।

rktvnews

Leave a Comment