RK TV News
खबरें
Breaking News

पश्चिमी चंपारण:विधानसभा चुनाव को प्राथमिकता दें, मतदान केन्द्रों तक जाने वाली सभी सड़कें हों दुरुस्त : जिलाधिकारी

डॉक्टरों की ड्यूटी रोस्टर अनुसार सुनिश्चित करें, अस्पतालों में करें रोस्टर प्रदर्शित।

सड़क और योजनाओं में गुणवता से न हो समझौता।

सोमवारीय बैठक में स्वास्थ्य से लेकर मनरेगा तक की समीक्षा।

RKTV NEWS/बेतिया (पश्चिमी चंपारण)25 अगस्त।जिलाधिकारी धर्मेन्द्र कुमार ने आज समाहरणालय सभागार में आयोजित सोमवारीय बैठक में कई विभागीय कार्यों की समीक्षा करते हुए स्पष्ट निर्देश दिया कि विधानसभा आम निर्वाचन को ध्यान में रखते हुए सभी पदाधिकारी निर्वाचन कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देंगे। उन्होंने कार्यपालक अभियंता, ग्रामीण कार्य विभाग को आदेश दिया कि मतदान केन्द्रों तक जाने वाले सभी पथों को तत्काल दुरुस्त करें और जहां सड़क क्षतिग्रस्त है, उसे शीघ्र ठीक कराया जाए ताकि मतदाताओं और मतदान कर्मियों को किसी तरह की परेशानी न हो। साथ ही निर्माणाधीन सड़कों में गुणवता का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया।
परिवहन विभाग की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने जिला परिवहन पदाधिकारी को आदेश दिया कि एमवीआई सहित अधीनस्थ अधिकारियों एवं कर्मियों के कार्यों की सतत मॉनिटरिंग की जाए। वहीं स्वास्थ्य विभाग से जुड़े मामलों में उन्होंने सिविल सर्जन को निर्देश दिया कि राष्ट्रीय कृमि मुक्ति कार्यक्रम समेत सभी स्वास्थ्य कार्यक्रम समय पर पूरे हों। अस्पतालों में डॉक्टरों की उपस्थिति का रोस्टर सार्वजनिक करने और ड्यूटी में लापरवाही बरतने वालों पर नियमानुकूल कार्रवाई करने का भी आदेश दिया।
विभागीय जांच से संबंधित मामलों पर जिलाधिकारी ने कहा कि उपस्थापन पदाधिकारी से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए सुनवाई कर ली जाए। उन्होंने जोर देकर कहा कि सभी अधिकारी समय के साथ टेक्नोलॉजी का अधिकतम उपयोग करें ताकि कार्य निष्पादन में तेजी लाई जा सके।
मनरेगा की समीक्षा के दौरान उन्होंने निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप समय पर कार्य पूर्ण कराने तथा प्लांटेशन कार्य का गंभीरता से निरीक्षण एवं समीक्षा करने को कहा। उन्होंने चेतावनी दी कि इस योजना में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
बैठक में जिलाधिकारी ने खनन, जीविका, राजस्व, आपूर्ति, भविष्य निधि, आरटीपीएस, सरकारी सेवा शिकायत निवारण, विधि, सांख्यिकी, कल्याण, सहकारिता, अल्पसंख्यक, निबंधन, शिक्षा, कृषि एवं गन्ना उद्योग समेत विभिन्न विभागों की योजनाओं और कार्यक्रमों की भी समीक्षा की।
इस अवसर पर अपर समाहर्ता राजीव रंजन सिन्हा, नगर आयुक्त लक्ष्मण तिवारी, अपर समाहर्ता विभागीय जांच कुमार रविन्द्र, अपर समाहर्ता सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी अनिल कुमार सिन्हा सहित सभी जिलास्तरीय पदाधिकारी एवं कार्यपालक अभियंता मौजूद रहे।

Related posts

गढ़वा:23 फरवरी को गढ़वा जिले के तीनों नगर निकायों में मतदान, सार्वजनिक अवकाश घोषित।

rktvnews

भोजपुर: कांग्रेस जिला कार्यालय में बिंदेश्वरी दुबे की जयंती पर श्रद्धांजलि समारोह आयोजित।

rktvnews

भोजपुर:जनहित में मतदाता जागरूकता चला रहें शिक्षक व रंगकर्मी डॉ पंकज भट्ट।

rktvnews

भागवत पुराण कथा का विधिवत हुआ शुभारंभ।

rktvnews

राज्यपाल ने मुख्यमंत्री की कुशलक्षेम पूछी।

rktvnews

राजेंद्र स्टेडियम छपरा में स्वतंत्रता दिवस समारोह-2023 के अवसर पर आयोजित होने वाले समारोह के पूर्वाभ्यास का जिला पदाधिकारी ने किया निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment