RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

मध्यप्रदेश:अपना दल (एस) ने सीधी और सिंगरौली में की संगठनात्मक बैठकें, ओबीसी को 27% आरक्षण की उठाई मांग।

RKTV NEWS/सीधी/सिंगरौली(मध्यप्रदेश)18 अगस्त।अपना दल (एस) मध्यप्रदेश में संगठन को मजबूत करने और सदस्यता अभियान को गति देने के लिए लगातार सक्रिय है। इसी क्रम में अपने तीन दिवसीय दौरे के दूसरे दिन सोमवार को पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी आर.बी. सिंह पटेल ने सीधी और सिंगरौली में कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें कीं। सीधी में हुई बैठक की अध्यक्षता रघुनन्दन पटेल ने की जबकि सिंगरौली बैठक की अध्यक्षता त्रिलोकी सिंह ने की। बैठक में प्रदेश प्रभारी के साथ विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व युवा प्रदेश अध्यक्ष मान सिंह बिसेन, पूर्व जिला अध्यक्ष सतना डी.पी. पटेल, कार्यवाहक प्रदेश सचिव राजेश पाल सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक में वक्ताओं ने ओबीसी समाज को 27 प्रतिशत आरक्षण दिए जाने की मांग दोहराई और कहा कि इस मुद्दे पर पार्टी किसी भी स्तर पर समझौता नहीं करेगी।
प्रदेश प्रभारी आर.बी. सिंह पटेल ने कहा, “अपना दल (एस) सामाजिक न्याय और हक की लड़ाई लड़ रही है। ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण दिलाने के लिए हम हर मोर्चे पर संघर्ष करेंगे। प्रदेश के कोने-कोने में हम संगठन खड़ा कर रहे हैं और सदस्यता अभियान को तेजी से आगे बढ़ा रहे हैं।”
गौरतलब है कि दौरे के पहले दिन आर.बी. सिंह पटेल ने मऊगंज और रीवा में भी कार्यकर्ताओं से संवाद किया था और संगठन निर्माण पर चर्चा के साथ-साथ सदस्यता अभियान को गति देने का आह्वान किया था।

Related posts

बिहार:उन्माद, उत्पात और अराजकता के माहौल में किसी का व्यवसाय सुरक्षित नहीं रह सकता: दीपंकर भट्टाचार्य

rktvnews

भोजपुर:पूर्व विधान पार्षद स्व.नागेंद्र प्रसाद सिंह की पुण्यतिथि मनाई गई।

rktvnews

भोपाल:फ्रूट फारेस्ट्री योजना से महिलाओं को मिलेगा स्व-रोजगार : राज्यपाल

rktvnews

कृषि विभाग द्वारा संचालित नई तकनीक को अपनाकर सिमरिया प्रखंड के किसान गणेश दांगी कम लागत में अच्छी उत्पादन प्राप्त कर बने आत्मनिर्भर।

rktvnews

केन्द्रीय बजट 2025-26 का सारांश।

rktvnews

नालंदा:नेपुरा में वंदना श्रीवास्तव का व्याख्यान: संस्कार , स्वास्थ्य और शिक्षा

rktvnews

Leave a Comment