
आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)19 मार्च। मंगलवार को पूर्व विधान पार्षद स्व नागेंद्र प्रसाद सिंह की तृतीय पुण्यतिथि नवादा स्थित उनके आवास पर समाजवादी नेता सुशील तिवारी की अध्यक्षता में मनाई गई।उपस्थित लोगों ने उनके तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर नागेन्द्र बाबू अमर रहे का जयघोष किया। श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए पूर्व विधायक विजयेंद्र प्रसाद यादव ने कहा की नागेन्द्र बाबू विचार के धनी व्यक्ति थे और बराबर समाज के विकास के प्रति चिन्तित रहते थे ।
पूर्व विधायक अरूण कुमार यादव ने तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कहा की नागेन्द्र बाबू जब-तक जीवित रहे उन्होने समाजवाद के प्रहरी के रूप मे कार्य किए। पूर्व विधायक भाई दिनेश ने कहा की आज के राजनीतिक जीवन मे नागेन्द्र बाबू बनना बडा ही विचित्र प्रश्न है।
वही विधान पार्षद पुत्र आईआईटिएन आकाश दिप उर्फ मनु ने भारी मन से पिताजी के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर आए सभी आगंतुक के प्रति आभार व्यक्त किए और कहा की आप ही लोग हमारे पिता है आपलोग का आशीर्वाद आजीवन हमे मिलता रहे यही कामना है।
शामिल हुए पूर्व कुलपति दुर्ग विजय सिंह,समाजवादी नेता डाक्टर राजेंद्र मनियारा, प्रदेश महासचिव मनोज सिंह, जिलाध्यक्ष विरबल यादव, जिलाध्यक्ष युवा राजद शैलेन्द्र कुमार, कपिल देव अकेला,महेश यादव, अनिल यादव रामबाबू पासवान, मुखिया तेजनारायण यादव ,धनंजय सिंह, माले नेता कयामुदीन अंसारी, बंटी गुप्ता ,विनोद चंद्रवंशी,सुरेन्द्र सिंह, रामबाबू सिंह,प्रधान महासचिव रजनीश यादव, अनुप मौर्य, तेजू त्यागी,जेपी सिंह, धीरज कुमार , नागेंद्र यादव, सोनू राय, उमेश यादव, जसवंत सिंह , सुरेश विश्वकर्मा सहित सैकड़ो समाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
