RK TV News
खबरें
Breaking Newsधार्मिक

जयपुर में श्री गोविंददेव जी मंदिर से निकली शोभायात्रा, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विधिवत पूजा-अर्चना कर शोभायात्रा का किया शुभारंभ।

RKTV NEWS/जयपुर (राजस्थान)18 अगस्त। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दूसरे दिन रविवार को श्री गोविंददेव जी मंदिर में विधिवत पूजा अर्चना के साथ शोभायात्रा का शुभारंभ किया।
श्री शर्मा ने शोभायात्रा के रथ में विराजमान जयपुर के आराध्य देव श्री गोविंददेव जी के चित्रस्वरूप की पूजा अर्चना एवं आरती कर प्रदेश में सुख-समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री के मंदिर में पहुंचने पर महंत ने उनका स्वागत किया। श्री शर्मा ने मंदिर में उपस्थित श्रद्धालुओं से आत्मीयता के साथ मुलाकात की और उनका अभिवादन स्वीकार किया। इस दौरान मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में उपस्थित भक्तों ने भगवान गोविंददेव जी के जयघोष से वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
इस अवसर पर सांसद मंजू शर्मा, विधायक बालमुकुंदाचार्य, जयपुर नगर निगम हैरिटेज महापौर कुसुम यादव सहित गणमान्य लोग और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि श्री गोविंददेव जी मंदिर में प्रतिवर्ष जन्माष्टमी के दूसरे दिन धूम-धाम से नंदोत्सव मनाया जाता है और शहर के प्रमुख मार्गों से शोभायात्रा निकाली जाती है। इस शोभायात्रा में विभिन्न मनमोहक झांकियां शामिल की जाती है।

Related posts

चतरा:भीषण गर्मी एवं हीट वेव से राहत को लेकर जिलेभर में प्याऊ की व्यवस्था, आमजनों को उपलब्ध कराया जा रहा शीतल पेयजल।

rktvnews

गढ़वा:उपायुक्त के आदेश पर पंचायत सचिव निलंबित।

rktvnews

भोजपुर:सीनेटर प्रो बलिराज ठाकुर की धर्मपत्नी गिरिजा देवी के निधन पर शोक

rktvnews

झारखंड:पिछले दो आम चुनाव के मुकाबले कम हुए आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के मामलेः के. रवि कुमार

rktvnews

75 की दहलीज पर हमारा संविधान : बृंदा करात

rktvnews

चतरा:जिला सहकारी विकास समिति( डीसीडीसी) तथा संयुक्त कार्यकारणी समिति की बैठक संपन्न।

rktvnews

Leave a Comment