RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:वोटर अधिकार-यात्रा में शामिल होने सासाराम जा रहे दीपंकर भट्टाचार्य का आरा में किया गया भव्य स्वागत।

30 अगस्त को वीर कुंवर सिंह स्टेडियम में राहुल गांधी, तेजस्वी यादव व दीपंकर भट्टाचार्य का होगा आगमन।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)17 अगस्त।वोटर अधिकार-यात्रा में शामिल होने के लिए पटना से सासाराम जा रहे भाकपा-माले के राष्ट्रीय महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य का आज स्थानीय पटेल बस स्टैंड में फूलमाला पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया!
कार्यकर्ताओं ने माले महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य के साथ राज्य सचिव कुणाल,पोलित ब्यूरो सदस्य व विधान परिषद सदस्य शशि यादव,पोलित ब्यूरो सदस्य अमर,केन्द्रीय कमेटी सदस्य संतोष सहर को फूलमाला पहनाकर जोरदार स्वागत करते हुए सासाराम के लिए रवाना किया!
इस संबंध में जानकारी देते हुए माले के जिला कार्यालय सचिव दिलराज प्रीतम ने बताया की वोटर अधिकार-यात्रा सासाराम से शुरू होकर कुल 23 जिलों में लगभग 13 सौ किलोमीटर का भ्रमण करते हुए 1 सितंबर को पटना में समापन होगा!माले जिला कार्यालय सचिव दिलराज प्रीतम ने बताया कि भाजपा के इशारे में बिहार में चल रहे SIR के दौरान 65 लाख वोटरों का नाम काटे जाने के खिलाफ एवं जीवित वोटरों को वोट देने से वंचित कर लोकतंत्र की हत्या करने व संविधान को खत्म के खिलाफ लोकतंत्र व संविधान को बचाने की निणार्यक संघर्ष के लिए सासाराम से वोटर अधिकार-यात्रा शुरू हो रही है। इस यात्रा में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी,राजद के वरिष्ठ नेता व बिहार पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव,माले महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य, वीआइपी के नेता मुकेश साहनी सहित इंडिया गठबंधन के कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे!यह वोटर अधिकार-यात्रा 30 अगस्त को वीर कुंवर स्टेडियम आरा पहुंचेगी उसके बाद बड़ी सभा होगी!माले महासचिव दीपंकर का स्वागत करने वालों में भाकपा-माले केंद्रीय कमेटी सदस्य अभ्युदय,केन्द्रीय कमेटी सदस्य व पूर्व विधायक मनोज मंजिल,केन्द्रीय कमेटी सदस्य राजू यादव,राज्य कमेटी सदस्य व अगिआंव विधायक शिवप्रकाश रंजन,नगर सचिव सुधीर कुमार सिंह,राज्य कमेटी क्यामुद्दीन अंसारी,आइसा राज्य सचिव शब्बीर कुमार,जिला कार्यालय सचिव दिलराज प्रीतम,नगर कमेटी सदस्य रणधीर कुमार राणा, एपवा नगर सचिव संगीता सिंह,सत्यदेव कुमार,अनुप कुमार,पंकज कुशवाहा,राहुल गुप्ता,राजू प्रसाद,योगेन्द्र यादव सहित कई लोग शामिल थे!

Related posts

डी.एम. व एस.एस.पी. ने किया ई.वी.एम. वेयर हाउस का निरीक्षण।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने जी7 शिखर सम्मेलन के दौरान मैक्सिको के राष्ट्रपति से मुलाकात की।

rktvnews

बिहार:भोजपुर : देशी शराब बरामद।

rktvnews

भोपाल:प्रधानमंत्री श्री मोदी और केन्द्रीय वित्त मंत्री का विकसित भारत@2047 के लक्ष्य प्राप्ति की दिशा में प्रभावी कदम है केन्द्रीय बजट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना में 8 लाख 50 हजार युवाओं ने कराया पंजीयन : मुख्यमंत्री चौहान

rktvnews

हर घर तिरंगा अभियान, रखें ध्वज का मान।

rktvnews

Leave a Comment