RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

प्रधानमंत्री ने प्रणब मुखर्जी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 11 दिसंबर।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रणब मुखर्जी को आज उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री ने श्री मुखर्जी को एक महान राजनेता और असाधारण विद्वत्तापूर्ण व्यक्तित्व बताते हुए कहा कि उन्होंने दशकों के सार्वजनिक जीवन में अटूट समर्पण के साथ देश की सेवा की।

श्री मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा:

“श्री प्रणब मुखर्जी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि। वह एक महान राजनेता और असाधारण विद्वत्तापूर्ण व्यक्तित्व के धनी थे और उन्होंने दशकों के सार्वजनिक जीवन में अटूट समर्पण के साथ भारत की सेवा की। प्रणब बाबू की बुद्धिमत्ता और स्पष्ट विचार ने हर कदम पर हमारे लोकतंत्र को समृद्ध किया। यह मेरा सौभाग्य है कि इतने वर्षों तक उनके साथ संवाद करने के दौरान मुझे उनसे बहुत कुछ सीखने का अवसर मिला।”

Related posts

राष्ट्रपति ने पूर्व राष्‍ट्रपति डॉ. ज़ाकिर हुसैन की जयंती पर पुष्‍पांजलि अर्पित की।

rktvnews

ब्लू स्टोन की अवैध खनन की रोकथाम को लेकर जिला प्रशासन सख्त, की गयी कड़ी कार्रवाई!ब्लू स्टोन के अवैध खनन को लेकर इतिहास में पहली बार इतनी बड़ी हुई कार्रवाई।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में पराक्रम दिवस कार्यक्रम को संबोधित किया।

rktvnews

भोजपुर जिला सीनियर डिवीजन में स्टार फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब एवं जूनियर डिवीजन में यूयूसी रेड विजयी।

rktvnews

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने श्रीराम ओनरशिप ट्रस्ट द्वारा श्रीराम इन्वेस्टमेंट होल्डिंग्स प्राइवेट लिमिटेड की कुछ शेयरधारिता के अधिग्रहण को मंजूरी दी।

rktvnews

भोजपुर : सहेली कक्ष का हुआ उद्घाटन! शाहपुर के हरि नारायण प्लस टू विद्यालय मे हुआ आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment