RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

युवा राष्ट्रीय जनता दल,भोजपुर की बैठक आयोजित।

RKTV NEWS/अनिल सिंह,21 मई। युवा राष्ट्रीय जनता दल, भोजपुर जिला इकाई की एकदिवसीय बैठक जिला प्रधान कार्यालय मौलबाग आरा में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य रूप से आगामी 05 जून, 2023 को सम्पूर्ण क्रांति दिवस पर नई शिक्षा नीति, जातीय जनगणना प्रकाशित करने, बढ़ती मंहगाई एवं बेरोजगारी के मुद्दे पर आयोजित होने वाले एकदिवसीय धरना की तैयारी की समीक्षा की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता व संचालन युवा राजद के भोजपुर जिला अध्यक्ष अरूण सिंह यादव ने की। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि आरा सदर के पूर्व विधायक मो नवाज़ आलम उर्फ अनवर आलम ने कहा कि देश में बढ़ती मंहगाई,बेरोजगारी, जातीय जनगणना, नई शिक्षा नीति एक अहम मुद्दा है। नई शिक्षा नीति से सबसे ज्यादा हानि एससी, एसटी, ओबीसी, एवं वंचित समाज के छात्रों को होगी। उन्होने यह भी कहा की राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव जातीय जनगणना इसलिए कराने के पक्ष में हैं ताकि दलित, वंचित, पिछड़ा, अतिपिछड़ा समाज को उसका हिस्सा मिल सके। उन्होने बढ़ती मंहगाई पर भी कहा की आज देश में हर तबके के लोग इससे त्रस्त हैं। पेट्रोल, डीजल, घरेलू गैस के दाम आसमान छू रहे है। वहीं दूसरी ओर राजद के भोजपुर जिला अध्यक्ष वीरबल यादव ने कहा की इन ज्वलंत मुद्दों पर आगामी लोकसभा चुनाव में वर्तमान एनडीए की सरकार को उखाड़ फेक देने का भी संकल्प लेना है।
वहीं अध्यक्षता कर रहे युवा राजद के जिला अध्यक्ष अरूण सिंह यादव ने कहा कि आरा समाहरणालय के समक्ष भाजपा के जन विरोधी नीतियों के खिलाफ प्रमुखता से धरना दिया जायेगा। कुल 14 प्रखंडों से युवा साथी धरना में शामिल होंगे।कार्यक्रम में पूर्व जिप उपाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार, पूर्व जिप सदस्य असमंजस यादव, एकराम आलम, महफूज आलम, ज्ञानचंद कुशवाहा, छात्र राजद के प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक रंजन, जीतू चंद्रवंशी, नगर अध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा, चल्लु यादव, रजनीश यादव, जिप सदस्य सोनू रजक, अनूप मौर्य, रंजन यादव, कन्हैया समेत कई लोग उपस्थित थे।

Related posts

प्रधानमंत्री ने महान स्वतंत्रता सेनानी मंगल पांडे की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

केरल के इतिहास के कुछ सबक सीखिए राहुलजी!

rktvnews

भोजपुर : पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने जवइनिया बांध पर विस्थापितों से मिलकर बांटा राहत।

rktvnews

चतरा:उपायुक्त की अध्यक्षता में समाज कल्याण ( बाल संरक्षण के विभिन्न इकाई सहित) विभागीय समीक्षात्मक बैठक संपन्न।

rktvnews

भोजपुर: 17 लीटर देशी शराब बरामद, 500 लीटर अर्द्धनिर्मित शराब व महुआ पास किया गया बर्बाद।

rktvnews

आईएनएस त्रिशूल अंजुअन बंदरगाह, कोमोरोस के दौरे पर

rktvnews

Leave a Comment