RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

भोजपुर : पुलिस ने किया एक ट्रक शराब बरामद।

ट्रक पर लदी शराब की पेटियों को शाहपुर थाना परिसर में उतारा गया

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 13 अगस्त। भोजपुर जिला के शाहपुर थाना की पुलिस ने आरा- बक्सर एनएच 922 पर इंटवा गाँव के समीप देर शाम शराब लदे एक ट्रक को पकड़ा। गुप्त सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर कुमार रजनीकांत ने पुलिस बल के साथ देर शाम इंटवा गाँव के समीप बक्सर से आरा की तरफ जा रही एक ट्रक को पकड़ा। छानबीन के दौरान ट्रक पर शराब लदा पाया गया। पुलिस बल के सहयोग से ट्रक को शाहपुर थाना लाया गया जहाँ ट्रक मे रखे शराब की पेटियों को उतारा गया। ट्रक को खाली करने मे लगे रहे थानाकर्मी। ट्रक पर लदी अंग्रेजी शराब की पेटियों को उतारा गया। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर कुमार रजनीकांत ने बताया कि ट्रक को खाली करने के बाद शराब की बोतलों की गिनती की जायेगी। उसके बाद ही बरामद शराब की सही मात्रा की जानकारी हो सकेगी।

Related posts

चतरा:01 एवं 02 अगस्त को आयोजित होने वाले कृषि उद्यम मेला 2025 की तैयारियों को लेकर उपायुक्त ने किया निरीक्षण।

rktvnews

भोजपुर:जिले में बिजली कटौती,फर्जी बिजली बिल सहित जबरन स्मार्ट मीटर लगाने के खिलाफ इंकलाबी नौजवान सभा ने विद्युत कार्यालय के समक्ष किया प्रदर्शन।

rktvnews

राष्ट्रपति की महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के 45वें दीक्षांत समारोह में गरिमामयी उपस्थिति।

rktvnews

राजस्थान:कृषि विश्वविद्यालय कोटा का 7वां दीक्षांत समारोह आयोजित! विद्यार्थी विकसित भारत की संकल्पना के सहभागी बनें-राज्यपाल

rktvnews

बक्सर: डीएम ने बुनियादी केंद्र बक्सर का किया औचक निरीक्षण,प्रबंधक और लेखापाल मिले नदारद।

rktvnews

झारखण्ड विधान सभा की पुस्तकालय विकास समिति का चतरा जिला दौरा।

rktvnews

Leave a Comment