RK TV News
खबरें
Breaking News

गिरिडीह:पीरटांड़ प्रखंड अंतर्गत बहु ग्रामीण जलापूर्ति योजना पालगंज में हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता अभियान अन्तर्गत किया गया वृक्षारोपण।

RKTV NEWS/गिरिडीह(झारखंड )13 अगस्त। गिरिडीह के पीरटांड़ प्रखंड अंतर्गत बहु ग्रामीण जलापूर्ति योजना पालगंज में हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता अभियान अन्तर्गत वृक्षारोपण का कार्य किया गया। साथ में योजना से संबंधित सभी जलसहिया तथा पंचायती राज सदस्यों के साथ बहु ग्रामीण जल आपूर्ति योजना के सफ़ल संचालन के लिए विस्तृत चर्चा की गई। रांची से आए वाश स्पेशलिस्ट कुमार प्रेमचंद, पेयजल स्वच्छता प्रमंडल, डिवीजन – 2 के कार्यपालक अभियंता द्वारा जल जीवन मिशन अंतर्गत संचालन एवं रख रखाव पर चर्चा करते हुए, एकत्रित किए गए जल कर के महत्व के बारे में बतलाया गया तथा Water Treatment Plant के समुचित साफ़ सफाई एवं देखभाल के लिए पेयजल ग्राम स्वच्छता समिति के जिम्मेवारियों पर भी विस्तृत चर्चा की गई। हर घर तिरंगा अभियान के तहत भी कई तरह की गतिविधि की गई , जिसमें कुमार प्रेमचंद एवं कार्यपालक अभियंता तथा उपस्थित सभी के द्वारा Water Treatment Plant की साफ सफाई, वृक्षा रोपण तथा सभी लोगों को स्वच्छता शपथ दिलवाई गई। इस कार्यक्रम में कनीय अभियंता,जिला समन्वयक यूनिसेफ सपोर्ट IDF टीम,ब्लॉक वाश कॉर्डिनेटर एवं शेष ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related posts

रोहतास:निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों के संग की गई विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 के अंतर्गत किये जाने वाले कार्यों की प्रगति समीक्षा।

rktvnews

मिशलिन गाइड ने न्यूजीलैंड के आओटेरोआ में प्रवेश करके अपनी वैश्विक उपस्थिति बढ़ाई।

rktvnews

4 श्रम कानून भारत के श्रमिकों की गुलामी का है दास्तवेज : सुदामा प्रसाद

rktvnews

बेतिया:जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी की अध्यक्षता में समीक्षात्मक बैठक सम्पन्न।

rktvnews

पितृपक्ष मेला के अवसर पर देश-विदेश से आने वाले तीर्थ यात्रियों को यातायात सुविधा के मद्देनजर ऑटो और ई रिक्शा चालकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

भोजपुर:सेवा पखवाड़ा समापन पर भाजपा युवा मोर्चा ने की,प्रतिमा स्थलों की सफाई।

rktvnews

Leave a Comment