RK TV News
खबरें
Breaking News

दुमका:उपायुक्त ने की समन्वय समिति की बैठक, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

RKTV NEWS/दुमका (झारखंड)13 अगस्त।समाहरणालय सभागार में उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में आज समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा की गई और आपसी समन्वय के माध्यम से योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन पर जोर दिया गया।
बैठक में उपायुक्त ने कहा कि जनहित से जुड़ी सभी योजनाओं और कार्यक्रमों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करना हमारी प्राथमिकता है। विभागों के बीच समन्वय और पारदर्शिता से ही बेहतर परिणाम संभव हैं।
उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि विकास योजनाओं, जनसुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्थाओं और विशेष अभियानों की प्रगति नियमित रूप से रिपोर्ट करें। साथ ही, आपसी संवाद और समस्या समाधान को प्राथमिकता देते हुए कार्य करें।
बैठक में सरकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार और जनता की शिकायतों के त्वरित निपटारे पर भी चर्चा करते हुए संबंधित को निर्देश दिया गया।
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, सहायक समाहर्ता, अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी, जिला स्तरीय विभागाध्यक्ष एवं अन्य समिति सदस्य उपस्थित रहे।

Related posts

भोजपुर:राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर समाजिक संस्था प्रयास द्वारा रक्तदान शिविर आयोजित।

rktvnews

बिहार प्रदेश किसान सलाहकार संघ भोजपुर ईकाई की बैठक आयोजित।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने असम के डेरगाँव में लचित बोरफुकन पुलिस अकादमी का लोकार्पण किया।

rktvnews

इंटर कॉलेज खेल मैदान का बाउंड्री धराशायी।

rktvnews

भोजपुर:राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री दिलीप जायसवाल का किया स्वागत।

rktvnews

भोजपुर:पत्रकार रजनीश त्रिपाठी को दी गई श्रद्धांजलि।

rktvnews

Leave a Comment