RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

आईआईएम मुंबई ने व्हिसलिंग वुड्स इंटरनेशनल के साथ मिलकर भारत का पहला मीडिया और एंटरटेनमेंट एमबीए लॉन्च किया।

मुंबई/महाराष्ट्र ( एजेंसी, पीआर 24 ×7)22 सितम्बर।भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) मुंबई, जो एनआईआरएफ 2024 में 6वें स्थान पर है, और व्हिसलिंग वुड्स इंटरनेशनल (डब्ल्यूडब्ल्यूआई), जो भारत का प्रमुख फिल्म, कम्युनिकेशन और क्रिएटिव आर्ट्स संस्थान है, ने भारत के मीडिया और एंटरटेनमेंट शिक्षा क्षेत्र में एक ऐतिहासिक कार्यक्रम- आईआईएम के पहले एमबीए इन मीडिया एंड एंटरटेनमेंट की घोषणा की है।
यह अग्रणी एमबीए प्रोग्राम क्रिएटिव इकॉनमी और बिज़नेस लीडरशिप के बीच की खाई को पाटने की दिशा में एक क्राँतिकारी कदम है। डब्ल्यूडब्ल्यूआई के उद्योग-उन्मुख प्रायोगिक शिक्षण और आईआईएम मुंबई की अकादमिक उत्कृष्टता को मिलाकर यह कार्यक्रम ऐसे प्रोफेशनल तैयार करेगा, जो नवाचार का नेतृत्व कर सकें और वैश्विक एमएंडई क्षेत्र में विश्वस्तरीय प्रबंधन कौशल ला सकें।
आईआईएम मुंबई के निदेशक ने इसे एक अनोखा कार्यक्रम बताया है, जिसका पाठ्यक्रम फिल्म, टीवी और ओटीटी, कॉर्पोरेट फाइनेंस, डाटा साइंस, ब्रांड मैनेजमेंट, उभरती तकनीकें और आईपी, एनीमेशन और कॉमिक्स बिज़नेस तथा एमएंडई कानून और नैतिकता जैसे पूरे स्पेक्ट्रम को कवर करेगा। छात्रों को डब्ल्यूडब्ल्यूआई और आईआईएम मुंबई दोनों कैंपस में इमर्सिव सेशन्स, वास्तविक केस स्टडी, लाइव प्रोजेक्ट्स और इंडस्ट्री लीडर्स से मेंटरशिप का लाभ मिलेगा।
व्हिसलिंग वुड्स इंटरनेशनल के चेयरमैन और फाउंडर सुभाष घई ने कहा, “यह साझेदारी हमारे उत्कृष्टता के वादे का एक नई उपलब्धि है। आईआईएम मुंबई के साथ सहयोग प्रतिष्ठा जोड़ता है और सुनिश्चित करता है कि हमारे स्नातक क्रिएटिव विज़न और बिज़नेस अक्ल दोनों से लैस हों।”
हाल ही में फिल्ममेकर सुभाष घई ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रधान सचिव डॉ. पी.के. मिश्रा, आईआईएम मुंबई के निदेशक डॉ. मनोज तिवारी, सुभाष चंद्रा और अजय बिजली से मुलाकात की। इस बैठक में आईआईएम मुंबई और डब्ल्यूडब्ल्यूआई की नई एमबीए साझेदारी पर चर्चा हुई।

प्रोग्राम विवरण

स्नातकों को आईआईएम का प्रतिष्ठित एमबीए डिग्री, पूर्ण एलुमनी स्टेटस और एक मजबूत प्रोफेशनल नेटवर्क का लाभ मिलेगा। पहली बैच जून 2026 से शुरू होगी। प्रवेश सीएटी स्कोर और पर्सनल इंटरव्यू के आधार पर होगा। आवेदक के पास मान्यता प्राप्त स्नातक डिग्री और न्यूनतम 50% अंक (एससी / एसटी / पीडब्ल्यूडी के लिए 45%) होना चाहिए।

Related posts

देश की राजधानी दिल्ली में छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति की दिखी झलक।

rktvnews

कृषि अनुसंधान और शिक्षा विभाग का विशेष अभियान 3.0

rktvnews

दीपक सर्वसम्मति से बने शाहपुर जदयू नगर अध्यक्ष ।

rktvnews

उत्तराखंड: देहरादून:10वीं वर्ल्ड आयुर्वेद कांग्रेस एण्ड आरोग्य एक्सपो के आयोजन की व्यवस्था को ले मुख्य सचिव ने की बैठक।

rktvnews

सरकार ने प्याज की खरीद कीमत में 13 प्रतिशत की वृद्धि कर इसे 2,125 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया जिससे प्याज किसानों को बेहतर मुनाफा मिलेगा और बफर खरीद को मजबूती मिलेगी।

rktvnews

मुजफ्फरपुर:स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव की तैयारी तेज , जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने 24 कोषांगों के साथ की समीक्षा बैठक।

rktvnews

Leave a Comment