RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:बड़हरा विधायक ने नाव से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रो का किया दौरा,पदाधिकारियों को दिया निर्देश।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)08 अगस्त।बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने शुक्रवार को नाव से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रो का दौरा किया। केशोपुर से नाव पर बैठकर नेकनामटोला, बखोरापुर, महुदही आदि प्रभावित क्षेत्रो को देखा और लोगो से संपर्क कर उनकी समस्याओं को सुना।
बड़हरा विधायक पिछले दिनो बाढ़ के पानी मे डुबने से हुई महुदही निवासी नागेन्द्र सिंह की मृत्यु की खबर पर उनके परिवार के सदस्यो से मिल कर शोक संवेदना व्यक्त की।
बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के निरीक्षण में अंचल राजस्व पदाधिकारी दिवाकर जी,बीस सूत्री अध्यक्ष शुभम पांडेय,भाजपा बड़हरा विधानसभा पालक धीरज सिंह,उज्जवल सिंह,रामबाबु पांडेय,पप्पू सिंह,जवाहिर केसरी आदि लोग थे।
बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के निरीक्षण उपरांत विधायक ने बड़हरा प्रखंड कार्यालय मे सभी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर उचित निर्देश दिया।
बड़हरा विधायक सह पूर्व मंत्री राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि गंगा नदी के किनारे होने के कारण बड़हरा विधानसभा क्षेत्र के अधिकतम गाँव बाढ़ से प्रभावित होता है। प्रशासन द्वारा नाव की समुचित व्यवस्था की गई है।चिकित्सा सुविधा भी प्रदान किया जा रहा है। सामुदायिक किचेन की भी व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया है।इसके साथ पशु चारा और पाँलीथीन की भी व्यवस्था प्रशासन द्वारा किया गया है। मै हमेशा अपने क्षेत्र के लोगो की समस्याओं के समाधान के लिए पदाधिकारियों से संपर्क मे हूँ। कही किसी चीज की कमी नही होने देंगे।

Related posts

इंदौर:वरिष्ठजनों के उत्साहवर्द्धन हेतु विशेष कैरम प्रतियोगिता का आयोजन।

rktvnews

इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय और इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस ने मोहाली में गवर्नेंस समिट 2026 का आयोजन किया

rktvnews

बागपत:विकसित भारत संकल्प यात्रा के जनपद के नोडल अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों साथ की बैठक।

rktvnews

स्वतंत्रता दिवस की तैयारी को लेकर हुई बैठक।

rktvnews

कर्मचारी महासंघ (गोपगुट) की कार्यकारिणी समिति की बैठक आयोजित।

rktvnews

चतरा:शिक्षा विभागीय जिला स्तरीय समीक्षात्मक बैठक संपन्न।

rktvnews

Leave a Comment