RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:टीबी मरीजों की जांच और उपचार में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं : उप विकास आयुक्त

आरा/ भोजपुर(डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)17 जुलाई। उप विकास आयुक्त, भोजपुर ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) उदवंतनगर का निरीक्षण कर वहां संचालित टीबी (क्षय रोग) स्क्रीनिंग अभियान का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने टीबी जांच, संभावित मरीजों की पहचान, सैंपल संग्रह, उपचार व्यवस्था तथा अभिलेखों के संधारण की विस्तार से समीक्षा की।निरीक्षण के क्रम में उप विकास आयुक्त ने स्वास्थ्यकर्मियों को निर्देश दिया कि प्रत्येक संभावित मरीज की समय पर स्क्रीनिंग एवं जांच सुनिश्चित की जाए तथा टीबी से पीड़ित सभी मरीजों को राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार निःशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि जांच और उपचार में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।उन्होंने कहा कि “टीबी मुक्त भारत अभियान” को सफल बनाने के लिए जन-जागरूकता, समय पर पहचान, त्वरित जांच एवं नियमित उपचार अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मियों को लक्ष्य के अनुरूप कार्य करने तथा स्क्रीनिंग अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए। इन्होंने बताया की यदि किसी व्यक्ति को दो सप्ताह से अधिक समय तक लगातार खांसी, बुखार, वजन में कमी, रात में पसीना आना आदि लक्षण दिखाई दें तो स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर निःशुल्क टीबी जांच कराएं एवं उपचार का लाभ अवश्य उठाएं।जनसहभागिता और स्वास्थ्य विभाग के समन्वित प्रयासों से भोजपुर जिले में टीबी मुक्त भारत अभियान को नई गति मिलेगी।

Related posts

पूर्वी चंपारण:नाइट ब्लड सर्वे कार्यक्रम के पूर्व एलटी का कराया जाएगा प्रशिक्षण।

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी ने ग्राम सचिवों के साथ बैठक कर दिए निर्देश, लापरवाही पर कारवाई की चेतावनी।

rktvnews

भोजपुर: उप विकास आयुक्त गुंजन सिंह ने की जीविका परियोजना की समीक्षा, दिए महत्वपूर्ण निर्देश।

rktvnews

उत्तर प्रदेश:मुख्यमंत्री ने नव सम्वत्सर व चैत्र नवरात्रि पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

पटना:केंद्रीय बजट सकारात्मक एवं स्वागत योग्य : नीतीश कुमार

rktvnews

जनजातीय युवा एक्सचेंज कार्यक्रम (TYEP) में भाग लेने वाले युवा प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति से मुलाकात की।

rktvnews

Leave a Comment