RK TV News
खबरें
Breaking Newsस्वास्थ्य

भोजपुर:रोटरी आरा द्वारा सीपीआर ट्रेनिंग और कार्डियक अरेस्ट पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)07 अगस्त।रोटरी क्लब आफ आरा के तत्वावधान में इस सत्र का जनहितकारी 5वां कार्यक्रम रेड क्रॉस सोसाइटी सभागार में क्लब के अध्यक्ष रोटेरियन मंजीत आनंद की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। यह आयोजन रोटरी क्लब आरा और रेड क्रॉस सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व कुलपति प्रो दुर्ग विजय सिंह तथा डॉक्टर अमित जैसवाल, रेड क्रॉस की सचिव डॉक्टर विभा कुमारी ,क्लब के अध्यक्ष मनजीत आनंद सचिव,डा निर्मल सिंह, अवधेश पाण्डेय आदि द्वारा सामूहिक प्रज्वलन से कार्यक्रम प्रारंभ हुआ।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने इस लाभकारी आयोजन को सुना देखा और ट्रेनिंग भी लिया ताकि आपातकाल में लोगों को जान बचाई जा सके।
कार्यक्रम में विशेष रूप से हृदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अमित जैसवाल उपस्थित रहे और हर्ट अटैक और कार्डियक फैलयोर पर विस्तार से समझाने का प्रयास किया। कार्यक्रम में विशेष रूप से मेदांता हॉस्पिटल पटना के अनुभवी चिकित्सक डॉ अभिषेक कुमार और डॉ कुंदन सर के नेतृत्व में सीपीआर ट्रेनिंग और कार्डियक अरेस्ट अवेरनेस प्रोग्राम को प्रदर्शित कर दिखाई और लगभग 60 लोगों को इसकी ट्रेनिंग दी।
अपने अध्यक्ष भाषण में रो. मनजीत आनंद ने बताया कि रोटरी क्लब अपने स्तर से जनहित के कार्यों
में लगी है ।सत्र प्रारंभ के पहले दिन बड़े पैमाने पर ब्लड डोनेशन ,हेल्थ चेकअप, मेहंदी प्रतियोगिता, पौधारोपण और यह सीपीआर की ट्रेनिंग जैसे महत्वपूर्ण कार्य जनता के लिए हो जा रहे हैं और आगे भी सबके सहयोग से जनहित में कार्य जारी रहेगा।अन्य प्रमुख उपस्थिति में रो राम कुमार सिंह, रो पंकज प्रभाकर, रो संजीव गुप्ता, रो अभिषेक जैन, रो कृष्ण माधव अग्रवाल ,डा दिनेश प्रसाद सिन्हा,डा जीतेन्द्र शुक्ला आदि रहे।के । मंच का संचालन रो अवधेश कुमार पांडे ने किया।

Related posts

तानसेन समारोह 2023 – शास्त्रीय संगीत के मूर्धन्य गायक पं. गणपति भट्ट हासणगि “तानसेन सम्मान से अलंकृत।

rktvnews

ओबीसी और अन्य के लिए युवा अचीवर्स योजना (श्रेयस) के तहत उच्च शिक्षा के लिए छात्रवृत्ति।

rktvnews

पटना: डीजीपी ने किया अंतर्राष्ट्रीय मानव व्यापार निरोध दिवस पर कमजोर वर्ग प्रभाग द्वारा आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला का उद्घाटन।

rktvnews

देवघर:जिला स्तरीय स्वच्छता पखवाड़ा का समापन सह सम्मान समारोह का किया आयोजन।

rktvnews

तुलसी के राम व्याख्यानमाला में सबरी का राम इंतजार और सुख के सब साथी दुःख में न कोय गीतों से भट्ट बहनों ने किया वातावरण को भक्तिमय।

rktvnews

गढ़वा:उपायुक्त -सह- जिला निर्वाचन पदाधिकारी की अध्यक्षता में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम को लेकर राजनीतीक दलों के साथ बैठक का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment