RK TV News
खबरें
Breaking Newsधार्मिक

भोजपुर: आरा के रमना शिव मन्दिर प्रांगण में सामूहिक महारुद्राभिषेक पहली बार आयोजित।

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)07 अगस्त।रमना मैदान शिव मंदिर परिसर में पहली बार सामूहिक महारुद्राभिषेक कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ महाविद्यालयिन विद्यार्थी विभाग के तत्वावधान मैं आयोजित हुआ जिसमें युवा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।महारुद्राभिषेक का मुख उद्देश्य राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पंच परिवर्तन सामाजिक समरसता ,सौहार्द और प्रेम बढ़ाने पर ध्यान केंद्रितरहा। कुटुम्ब प्रबोधन के जरिए परिवार को राष्ट्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली इकाई के रूप में संवर्धित करना।पर्यावरण संरक्षण के माध्यम से पृथ्वी को माता मानकर पर्यावरण संरक्षण हेतु जीवनशैली में बदलाव का प्रयास करना है।स्वदेशी और आत्मनिर्भरता से देश की स्वदेशी अर्थव्यवस्था और आत्मनिर्भरता पर जोर और नागरिक कर्तव्य के दौरान प्रत्येक नागरिक का सामाजिक जिम्मेदारियों का निर्वहन और राष्ट्रहित में योगदान करना है।
महारुद्राभिषेक में मुख्य रूप से उपस्थित स्वयंसेवकों में उत्तम सिंह, हरिओम सिंह सनातनी, भुवन पांडेय, हिमांशु कुमार, नितीश नारायण, रूपेश कुमार, युवराज सिंह, कुमार मंगलम, रोशन सिंह, प्रणव कुमार, मनीष के साथ अभिभावक के रूप में डा दिनेश प्रसाद सिन्हा सहित अनेकों स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

Related posts

भोपाल:खजुराहो में ओबेरॉय समूह आरंभ करेगा पांच सितारा राजगढ़ पैलेस होटल।

rktvnews

एआई की वजह से बाधा के बावजूद मीडिया और मनोरंजन क्षेत्र में जबरदस्त वृद्धि की संभावना: सीआईआई के बिग पिक्चर समिट में सूचना और प्रसारण सचिव

rktvnews

जिलाधिकारी ने आज धौंस नदी बांध का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए महत्वपूर्ण निर्देश।

rktvnews

17 टीबी मरीजों को रेडक्रॉस भोजपुर द्वारा खाद्यान्न सामग्री वितरित।

rktvnews

बोकारो :प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश (पीडीजे) अनिल कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में जिला सब कमेटी, जिला स्तरीय निगरानी समिति की हुई बैठक।

rktvnews

‘महिलाएं और बाधाएं’ विषय पर अभिनेत्री विद्या बालन के साथ बातचीत सत्र।

rktvnews

Leave a Comment