RK TV News
खबरें
Breaking News

निर्वाचन कार्यों में शिथिलता ,लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं : जिला निर्वाचन पदाधिकारी

जिलाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने फतुहा के 4 और मोकामा विधानसभा के 3 बीएलओ को तत्काल प्रभाव से किया निलंबित।

RKTV NEWS/पटना (बिहार)06 अगस्त।मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण जैसे अति महत्वपूर्ण एवं समयबद्ध कार्य में कार्य के प्रति उदासीनता एवं स्वेच्छाचारिता प्रदर्शित करने, कर्तव्य से अनुपस्थित रहने तथा उच्चाधिकारियों के आदेश की अवहेलना के आरोप में जिला निर्वाचन पदाधिकारी- सह- जिलाधिकारी, पटना द्वारा निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों की अनुशंसा पर फतुहा विधानसभा के चार बीएलओ एवं मोकामा विधानसभा के तीन बीएलओ को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।

बीएलओ का विवरण

(१) ममता सिंह, शिक्षिका, उत्क्रमित महाविद्यालय शाहपुर-सह- बीएलओ, नवसृजित मतदान केंद्र संख्या 30, 185–फतुहा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र

(२) अनुपमा, प्राथमिक विद्यालय बोधाचक-सह- बीएलओ, नवसृजित मतदान केंद्र संख्य 86, 185–फतुहा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र

(३) आरती कुमारी उत्क्रमित मध्य विद्यालय, कमरजी-सह- बीएलओ, नवसृजित मतदान केंद्र संख्या 112, 185–फतुहा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र

(४) मिन्नी कुमारी, विशिष्ट शिक्षिका, उर्दू प्राथमिक विद्यालय सबलपुर-सह- बीएलओ, नवसृजित मतदान केंद्र संख्या 173, 185–फतुहा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र

५) जितेंद्र कुमार चौधरी, शिक्षक सेवक उत्क्रमित कन्या मध्य विद्यालय बड्डूपुर, पंडारक 178–मोकामा विधानसभा क्षेत्र

(६) अश्विनी कुमार, शिक्षक, उत्क्रमित मध्य विद्यालय बड्डूपुर, पंडारक, 178–मोकामा विधानसभा क्षेत्र

(७) राम रतन कुमार, शिक्षक, लक्ष्मी देवी मध्य विद्यालय बड्डूपुर, मोकामा, 178–मोकामा विधानसभा क्षेत्र

जिलाधिकारी ने कहा कि निर्वाचन कार्यों में शिथिलता, लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Related posts

आरा:रोटेरियन मनोज कुमार सिंह द्वारा वॉटर प्यूरीफायर अनुदानित!जनहित में सेवा ही सच्ची पूजा है:रो.मनोज कुमार सिंह

rktvnews

भोजपुर:डा पीसी कंप्यूटर प्रशिक्षण केन्द्र द्वारा साइकिल चैंपियनशिप प्रतियोगिता आयोजित, विजयी प्रतिभागी हुए सम्मानित।

rktvnews

मध्यप्रदेश:जनता के लिये पुलिस करती है सभी चुनौतियों का सामना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

जयंती:विवेकानंद और महर्षि महेश योगी।

rktvnews

चतरा:जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने जनता दरबार के माध्यम से आमजनों की समस्याएं सुनी।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:उपायुक्त के निर्देशानुसार सभी प्रखंड एवं नगर निकायों के नोडल व सहयोगी पदाधिकारियों ने क्षेत्र भ्रमण कर विकास योजनाओं की जमीनी स्थिति का किया आकलन, सरकार द्वारा नागरिकों को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं का किया मूल्यांकन।

rktvnews

Leave a Comment