RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:डा पीसी कंप्यूटर प्रशिक्षण केन्द्र द्वारा साइकिल चैंपियनशिप प्रतियोगिता आयोजित, विजयी प्रतिभागी हुए सम्मानित।

RKTV NEWS/आरा(भोजपुर)24 जनवरी।आज ‘राष्ट्रीय बालिका दिवस’ पर मालती तकनीकी एवं सामाजिक कल्याण संस्थान डॉक्टर पीसी नि:शुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र के द्वारा लड़कियों के लिए साइकिल चैंपियनशिप प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रो.दिनेश सिन्हा, प्रबंध निदेशिका मालती गुप्ता, सचिव सत्य प्रकाश, निदेशक डॉ विकास कुमार,भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विभु जैन, पर्यावरण प्रेमी आनंद कुमार, टी10 क्रिकेट सचिव राहुल सरकार, कुमार मंगलम, राजन नैयर, वेटलिफ्टिंग कोच मुकेश ने संयुक्त रूप से फीता काटकर उदघाटन किया।
प्रतियोगिता रेड क्रॉस सोसाइटी से शुरू होकर रमना मैदान के चारों तरफ गोलंबर पर समाप्त हुआ। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर आयुषी कुमारी रही जिन्हें प्रमाण-पत्र, मेडल,मोमेंटो एवं ₹1000 नगद पुरुस्कार, द्वितीय अंजली कुमारी तृतीय स्थान पर जोया प्रवीन रही जिन्हें प्रमाण-पत्र, मेडल, मोमेंटो एवं नगद पुरस्कार एवं रोशनी कुमारी को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।
प्रो.दिनेश सिन्हा ने छात्रों को राष्ट्रीय बालिका दिवस की बधाई देते हुए कहा कि आप सभी और संस्था के प्रयास ने इस दिन को यादगार बना दिया है। आप सभी भविष्य में और अच्छा करें तथा राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर भी नया मुकाम हासिल करें।
पर्यावरण प्रेमी आनंद कुमार ने सबको शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संस्था के द्वारा यह एक बहुत ही अच्छा, सराहनीय और सार्थक प्रयास है। साइकिल चलाने से हमारा स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है और प्रदूषण से बचाव होता है।
भायुमो जिलाध्यक्ष विभु जैन ने कहा कि आज लड़कियों का दिन है और वे यह दिखा सकती हैं कि वे किसी से कम नहीं है।राहुल सरकार ने कहा कि संस्था बधाई की पात्र है जिसने लड़कियों को प्रोत्साहित करने के लिए इतना अच्छा कार्य किया है।
डॉ पीसी के निदेशक डॉक्टर विकास कुमार ने बताया कि हमलोग पिछले 25 सालों से छात्र – छात्राओं के लिए विभिन्न तरह के प्रोग्राम हमेशा करते रहते है। आज राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर साइकिल रेस का आयोजन इसलिए किया गया था ताकि छात्राओं को उनके स्वास्थ्य से संबंधित प्रोत्साहन देकर सजग किया जा सके।ये सभी हमारे देश के भविष्य हैं जिन्होंने अपना बहुमूल्य समय इस प्रतियोगिता के लिए दिया है।
धन्यवाद ज्ञापन करते हुए प्रबंधन निदेशिका श्रीमती मालती गुप्ता ने सभी आगंतुक अतिथियों के प्रति आभार प्रकट किया जिसमें सिविल सर्जन ,रेड क्रॉस सोसाइटी वैभव, अर्पिता, दुर्गावती,निशा,प्रमोद, रोहित, मृगांशी, शांभवी, अरिहंत, आशा, सिद्धार्थ, आशीष, रोहित, अमन, हर्षिता, पूजा, संयम, सोफिया, शालिनी, अदिति, मुस्कान, आयुष, पीयूष इत्यादि ने अपनी अहम भूमिका निभाई।

Related posts

बक्सर डीएम अंशुल अग्रवाल ने पीएमईजीपी योजना अन्तर्गत स्थापित मेसर्स सिद्धार्थ एंटरप्राइजेज का स्थल निरीक्षण किया गया।

rktvnews

गढवा: उपायुक्त ने जनता दरबार में सुनी आमजनों की समस्याएं।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने राष्‍ट्रीय सहकारी डेटाबेस पोर्टल का लोकार्पण और ‘राष्‍ट्रीय सहकारी डेटाबेस 2023: एक रिपोर्ट’ का विमोचन किया।

rktvnews

वतन को जानो’ कार्यक्रम में भाग लेने वाले जम्मू-कश्मीर के युवा प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति से मुलाकात की।

rktvnews

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कृषि क्षेत्र की प्रगति की समीक्षा की।

rktvnews

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर उपायुक्त के निर्देशानुसार उप विकास आयुक्त ने बैठक कर दिया आवयश्क दिशा निर्देश! पुलिस लाइन पहुंच किया गया स्थल का निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment