RK TV News
खबरें
Breaking News

उज्जैन:रक्षा सूत्र केवल एक धागा नहीं संकल्प है लाड़ली बहनों की रक्षा का , सहयोग का और स्वप्नों की पूर्ति का:मुख्यमंत्री डॉ यादव

उज्जैन/ मध्यप्रदेश (अविनाश चतुर्वेदी) 03 अगस्त। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने लाडली बहनों को संबोधित करते हुए कहा कि रक्षा सूत्र केवल एक धागा नहीं एक संकल्प है बहन की रक्षा का , सहयोग का और स्वप्नों की पूर्ति का आशीर्वाद मिलता है।
मुख्यमंत्री डॉ यादव ने आज रविवार को शहर के मक्सी रोड स्थित रघुनंदन गार्डन में आयोजित रक्षाबंधन कार्यक्रम में सम्मिलित हुए और कहां कि आज में जहा भी हूं बाबा श्री महाकाल और आप सभी लाडली बहनों के आर्शिवाद से हूं। लाड़ली बहनों के आर्शिवाद से प्रदेश में विकास के सभी कार्य तेजी से हो रहे हैं। सनातन संस्कृति के सभी त्योहार हम सभी को एक रूप में जोड़ने का कार्य करते हैं और पारिवारिक संबंध मजबुत करते है । रक्षाबंधन के त्योहार पर जब बहनों के साथ भांजे भांजी का घर में आगमन होता है तो घर की रौनक बढ़ जाती है। भगवान श्री कृष्ण को द्रोपदी ने रक्षा सुत्र बांधा तो इस रक्षा सुत्र का मान रखना भगवान श्री कृष्ण ने सिखाया।
उन्होंने कहा कि भगवान श्री कृष्ण ने सभी कर्तव्यों में सर्वप्रथम बहन द्रोपदी की हर समय,हर परिस्थिती में रक्षा की। भगवान शिव की शक्ति ,माता पार्वती भी प्रकृति को कष्ट होने पर माँ कालिका का रुप लेकर कष्टों का निवारण करती है। इसी प्रकार लाड़ली बहनें भी प्रदेश और समाज में सभी कष्टों का निवारण करती है। बहनों ,बुआ और बेटियों से ही पारिवारिक , सामाजिक और आर्थिक समृध्द‍ि होती है। यह उद्बोधन मुख्यमंत्री डॉ यादव ने रघुनंदन गार्डन में लाड़ली बहनों के लिए आयोजित रक्षाबंधन कार्यक्रम में दिया।
मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से दुश्मनों को यह बता दिया कि हम बहनों के सिंदूर की रक्षा के लिए कृत संकल्पित है। प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में बहनों का सशक्तिकरण करने के लिए लखपत‍ि बहनें ,ड्रोन दीदी आदि योजनाए संचालित की जा रही है। दुनिया के सभी देशों में केवल भारत ही है जहां त्योहारों को रिश्तों से जोडकर सामुहिक जीवन जीने की शैली सीखाता है।
मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि प्रदेश की सरकार बहनों के जीवन में समृध्द‍ि लाने के लिए कृत संकल्पित है व बहनों के उत्थान के लिए सदैव कार्य करती रहेगी। लाडली बहनाओं को वर्तमान में 1250 रुपए की राशि प्रदान की जा रही हैं, उसे बढाकर वर्ष 2028 तक 3000 रुपए की राशि प्रदान की जाएगी। भाईदुज से ला़डली बहनों को दी जाने वाली राशि 1500 रुपए की जाएगी । इसी क्रम में बहनों को स्वरोजगार के लिए शासन द्वारा संपूर्ण मदद की जा रही है। कारखानों में कार्य करने वाली बहनों को 5 हजार रुपए की राश‍ि प्रति बहन की दर से दस वर्ष तक प्रदान कर रहे है ।
इस अवसर पर बडी संख्या में लाड़ली बहनें , महापौर मुकेश टटवाल ,सभापती कलावती यादव, संजय अग्रवाल , रवि सोलंकी , पार्षदगण व अन्य जनप्रतिनिध‍ि व अधिकारीगण उपस्थित थे। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कार्यक्रम की शुरुआत लाड़ली बहनों को झुला झुलाकर की । इसके पश्चात दीप प्रज्वलन कर कन्यापूजन किया गया।
इस अवसर पर कन्याओं को स्कूल बेग और पुस्तकें भेंट की गई । मुख्यमंत्री डॉ यादव ने लाड़ली बहनों पर पुष्प वर्षा की और उनसे राखी बंधवाई। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ यादव को लाड़ली बहनों द्वारा हस्तनिर्मित बड़ी राखी भेंट की गई । मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कार्यक्रम में लाड़ली बहनों का आभार प्रकट ‘’फूलों का तारों का, सबका कहना है; एक हजारों में मेरी बहना है’’ गीत गाकर किया ।

Related posts

“बोल कभी भी व्यर्थ नहीं जाया करते हैं,शब्द शब्द के अपने अपने अर्थ निकल आया करते हैं।”

rktvnews

बक्सर:मनरेगा द्वारा निर्मित ग्रामीण हाट का उदघाटन।

rktvnews

भोजपुर: बीसीएम रामबिलास पंडित का बड़हरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में विदाई समारोह आयोजित।

rktvnews

मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री परशोत्तम रूपाला ने आज पारादीप फिशिंग हार्बर के आधुनिकीकरण और उन्नयन परियोजना की आधारशिला ओडिशा के पारादीप में रखी।

rktvnews

रायपुर : छत्तीसगढ़ कुर्मी क्षत्रिय चेतना मंच के कैलेंडर का मुख्यमंत्री ने किया विमोचन।

rktvnews

नवादा: डीएम और एसपी ने संयुक्त रूप से मंडल कारा नवादा का किया निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment