RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

उज्जैन:नानाखेड़ा स्टेडियम में 50 करोड़ रुपए की लागत से एस्ट्रो टर्फ और पेवीलियन बनाए जाएंगे:मुख्यमंत्री डॉ यादव

उज्जैन/मध्यप्रदेश(अविनाश चतुर्वेदी) 3 अगस्त। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव रविवार को नानाखेड़ा स्टेडियम में आयोजित जी एच रायसोनी मेमोरियल 58 वीं मध्य प्रदेश राज्य जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप 2025 के समापन समारोह में शामिल हुए।
मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि उज्जैन के अंदर बैडमिंटन के प्रचार का एक अच्छा वातावरण बन रहा है। उन्होंने सफल आयोजन के लिए आयोजनकर्ताओं को अपनी ओर से शुभकामनाएं दीं । उन्होंने कहा कि नानाखेड़ा स्टेडियम का विकास 11:45 करोड रुपए की लागत से किया गया है। आने वाले समय में यहां पर 50 करोड़ रुपए की लागत से एस्ट्रो टर्फ और पेवीलियन बनाए जाने की मंजूरी सरकार के द्वारा दी गई है । यहां पर सिंथेटिक ट्रेक भी बनाया जाएगा। इस स्टेडियम में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खेल आयोजन भी किए जाएंगे। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि आगामी सिंहस्थ 2028 महापर्व के अंतर्गत विक्रम उद्योगपुरी में 1000 एकड़ जमीन उद्योगों की स्थापना के लिए आवंटित की गई है, आने वाले समय में 1000 एकड़ जमीन और दी जाएगी। विकास के मामलों में अब हम पीछे नहीं रहेंगे।
कार्यक्रम के प्रारंभ में जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के अध्यक्ष वैभव यादव ने मुख्यमंत्री डॉ यादव का शाल और श्रीफल भेंट कर स्वागत किया। एसोसिएशन के सदस्यों ने श्री मुख्यमंत्री को स्मृति चिन्ह भेंट किया। कार्यक्रम में स्वागत भाषण वैभव यादव ने दिया। अन्य अतिथियों का स्वागत अनुराग शर्मा, दिनेश जाटवा, हेमंत गुप्ता, दिलीप धनवानी, गोपाल बलवानी, अश्विन गुप्ता, अनुराग ठक्कर, अश्विन शर्मा, राजेश योहान, सुधीर यादव, दिलीप परियानी, करण यादव, युवराज कुशवाह, लक्की जैन, विवेक पटेल, अथर्व भावसार ने किया।
इसके पश्चात मुख्यमंत्री के द्वारा बैडमिंटन चैंपियनशिप के विजेताओं और उपविजेताओं को पुरस्कार वितरण किये गये । मुख्यमंत्री के द्वारा चैंपियनशिप के फाइनल में जीते खिलाड़ी मिक्स्ड डबल अंडर 17 कन्हैया शर्मा, कृतिका पाठक, मिक्स्ड डबल्स अंडर 19 ओम पटेल, कीर्ति तिवारी, बॉयज सिंगल अंडर 17 मेदांश शर्मा, बॉयज सिंगल अंडर 19 नैवेद्य तोंडे, गर्ल्स सिंगल अंडर 17 नित्या जादौन, बॉयज डबल अंडर 19 देव कुमावत, अंगद मुछाल, गर्ल्स डबल अंडर 19 आस्था शर्मा, कीर्ति तिवारी, गर्ल्स सिंगल अंडर 19 माही पवार, बॉयज डबल्स अंडर 17 शौर्य मिश्रा, अथर्व सक्सेना, गर्ल्स डबल अंडर 17 नित्या जादौन, नाविका सोमानी को ट्राफी प्रदान की गई।
इस दौरान विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, महापौर मुकेश टटवाल, नगर निगम सभापति कलावती यादव, जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के अध्यक्ष वैभव यादव, राजेंद्र भारती, संजय अग्रवाल, राजेश धाकड़, अश्विन गुप्ता, और अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद थे।
कार्यक्रम में जानकारी दी गई कि अंडर 19 के यहां के जो विनर हैं वे गोवा में बेस्ट ज़ोन चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई हुए हैं और वे मध्यप्रदेश की टीम का नेतृत्व करेंगे। कार्यक्रम में आभार प्रदर्शन एसोसिएशन के सचिव अनुराग शर्मा ने किया।

Related posts

झारखंड:मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन वीमेंस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में भारत और जापान के बीच खेले गए फाइनल मैच में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

rktvnews

दमोह है तैयार…कमल खिलेगा फिर एक बार…: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव

rktvnews

बक्सर:जिला सड़क सुरक्षा समिति, भूमि विवाद, विधि व्यवस्था, खनन विभाग, मद्य निषेध, लोक सेवा केंद्र एवं लोक शिकायत की समीक्षा बैठक संपन्न।

rktvnews

दरभंगा:प्रसूताओं के बीच पौष्टिक आहार पैकेट वितरण।

rktvnews

नारनौल:मासिक धर्म स्वच्छता विषय पर जागरूकता शिविर का आयोजन।

rktvnews

बढ़ रही सड़क दुर्घटनाएं चिंता का है विषय: रघुपति यादव

rktvnews

Leave a Comment