RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर: देशहित में भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए भाकपा माले कटिबद्ध : अमित कुमार गुप्ता उर्फ बंटी

भाकपा माले संस्थापक महासचिव चारु मजूमदार की 53वीं शहादत दिवस पर अर्पित की गई श्रद्धांजलि।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)03 अगस्त। आज स्थानीय गोला मोहल्ला मगहिया टोली और एमपी बाग में भाकपा माले के संस्थापक महासचिव चारु मजूमदार के 53 वीं शहादत दिवस के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन भाकपा माले नेता अमित कुमार गुप्ता उर्फ बंटी के नेतृत्व में किया गया।इस अवसर पर चारू मजूमदार के तैलीय चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई साथ ही इस अवसर पर जनवादी क्रांति में शहीदों को भी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस अवसर पर अपने संबोधन में अमित कुमार गुप्ता ने कहा की भाकपा माले बिहार में वोट बंदी और वोट चोरी के खिलाफ एवं अमेरिकी साम्राज्यवाद के विरुद्ध संकल्पित है और देशहित में भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए कटिबद्ध है।उन्होंने बताया कि वोट बंदी और वोट चोरी के खिलाफ भाकपा माले की टीम द्वारा राज्य स्तर पर भाजपा के इशारे पर निर्वाचन आयोग द्वारा की जा रही मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम के साजिशन क्रियाकलाप के तहत बहुसंख्यक दलितों और पिछड़ों का वोटर लिस्ट से नाम हटाने की साजिश के खिलाफ बूथ स्तर पर इसकी निगरानी की जा रही हैं ताकि लोगों का नाम वोटर लिस्ट से नहीं कटे।
श्रद्वांजली देने वालों में अमित कुमार गुप्ता के साथ अन्य प्रमुख लोगों में अशोक राम ,पप्पू कुमार,मिंटू यादव,सुरेंद्र राम, मोहम्मद मिस्टर,सत्येंद्र यादव, बंटी गुप्ता,अंकित नटराज,पूर्व पार्षद प्रतिनिधि मोहम्मद इकबाल, बिट्टू साव, धाकु सिन्हा,राजू चंद्रवंशी,बीरबल कुमार आदि शामिल थे।

Related posts

भोजपुर : पूर्व सभापति ने किया शहीद रामधारी तिवारी की मूर्ति का अनावरण।

rktvnews

गुरु दक्ष प्रजापति: सृष्टि के अनुशासन और संस्कारों के प्रतीक।

rktvnews

“स्क्रॉल संस्कृति और अंधविश्वास: तकनीक के युग में मानसिक गुलामी”

rktvnews

मुकुंदरा हिल्स और रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व में बाघ एवं बाघिन स्थानांतरित किए जाएंगे।

rktvnews

केंद्रीय मंत्री अश्वनी चौबे ने विकास समन्वय एवं अनुश्रवण समिति की बैठक की अध्यक्षता की।

rktvnews

बिहार:”हर खेत तक सिंचाई का पानी” कार्यक्रम के तहत 149029 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई क्षमता होगी पुनर्स्थापित।

rktvnews

Leave a Comment