RK TV News
खबरें
Breaking News

मुकुंदरा हिल्स और रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व में बाघ एवं बाघिन स्थानांतरित किए जाएंगे।

RKTV NEWS/जयपुर(राजस्थान)09अगस्त। दिल्ली के संसद भवन में गुरुवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की अध्यक्षता और केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव की उपस्थिति में आयोजित बैठक में राज्य के वन एवं पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा ने राज्य में वन एवं वन्य जीवों की सुरक्षा और उनसे जुड़ी हुई समस्याओं के समाधान पर विस्तार से अपना पक्ष रखा। इस बैठक में विशेष रूप से कोटा-बूंदी संसदीय क्षेत्र के वन्य जीवन से संबंधित विभिन्न विषयों को लेकर वन विभाग व एनटीसीए के अधिकारियों के साथ विस्तार से विमर्श हुआ।
संजय शर्मा ने बताया कि बैठक में कोटा के मुकुंदरा हिल्स टाइगर रिजर्व व बूंदी के रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व में बाघ व बाघिन शिफ्ट करने का निर्णय हुआ साथ ही प्रदेश के अभेड़ा बायोलॉजिकल पार्क में नए एनक्लोजर व आवश्यक सुविधाएं भी विकसित किए जाने पर भी निर्णय लिया गया।
श्री शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा के नेतृत्व में हमारी सरकार वनों के विकास और वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।

Related posts

बेंगलुरु की छाया एम. वी. ने जीता एसबीआई लाइफ स्पेल बी सीजन 14 में ‘स्पेल मास्टर ऑफ इंडिया’ का खिताब।

rktvnews

भोजपुर:सभी को मर्यादा में रहना चहिए:जीयर स्वामी

rktvnews

राजस्थान की जीवनरेखा कहे जाने वाले तालाबों को पुनर्जीवित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा अदाणी फाउंडेशन।

rktvnews

कीट को मिला पहला सी आई आई स्पोर्ट्स बिजनेस अवार्ड 2023।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:पीएम–सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत मॉडल सोलर विलेज निर्माण को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई बैठक, अबतक के कार्य प्रगति की समीक्षा कर दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश।

rktvnews

भोजपुर:श्री त्रिदंडी देव राजकीय डिग्री महाविद्यालय शाहपुर में “युवा मतदाता हस्ताक्षर अभियान” का सफल आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment