RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री की अपील को दोहराते हुए देशवासियों से स्वदेशी उत्पादों के उपयोग का आह्वान किया।

अपने देश में ही बने उत्पाद खरीदने से निर्माताओं की आमदनी बढ़ेगी, जिससे अर्थव्यवस्था मजबूत होगी:शिवराज सिंह

RKTV NEWS/ नई दिल्ली 03 अगस्त।केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज एक बार फिर से प्रधानमंत्री की अपील को दोहराते हुए देशवासियों से देश में ही बने उत्पादों की खरीद करने की अपील की। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कल 2 अगस्त, 2025 को वाराणसी से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त के वितरण के अवसर पर देशवासियों से स्वेदशी उत्पाद खरीदने की अपील की थी। केंद्रीय कृषि मंत्री ने आज दोबारा से प्रधानमंत्री और सरकार की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की प्रतिबद्धता जताते हुए अपील को दोहराया और वक्तव्य के जरिए कहा कि-
“प्रिय बहनों और भाइयों–भांजे और भांजियों, “अपने लिए तो सब जीते हैं, कीट-पतंगे भी, पशु-पक्षी भी जीते हैं। अपने लिए जिए तो क्या जिए… तू जी के ए दिल अपने देश के लिए। देश के लिए जीना कल माननीय प्रधानमंत्री जी ने हमें सिखाया है। कल उन्होंने अपील की, हम अपने घर में लगने वाला हर सामान, कोई भी वस्तु जिसकी हमारे घर पर ज़रूरत है, वो अपने देश में बनी हुई ही खरीदें।
मेरे बहनों और भाइयों, वही उत्पाद खरीदें- जो अपने गांव में बनते हो, पास के शहर में बनते हो, अपने जिले में बनते हो, प्रदेश में बनते हो, अपने देश में बनते हो। भारतीय अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ रही है। आज हम चौथे स्थान पर हैं, जल्द ही हम तीसरे स्थान पर पहुंच जाएंगे। हमारा देश 144 करोड़ की आबादी वाला बड़ा बाज़ार है। अगर हम ठान लें कि हमारे देश में बनी चीजें ही खरीदेंगे और उन्हीं का उपयोग करेंगे, तो चाहे हमारे किसान हों, छोटे-छोटे निर्माता हों, स्वयं सहायता समूह हों, आस-पास सामान बनाने वाले भाई-बहन हों उनकी आमदनी बढ़ेगी। उनकी आमदनी बढ़ेगी तो हमारी अर्थव्यवस्था मज़बूत होगी।
हमारा पैसा विदेश में क्यों जाए? जो हमारे बच्चों को ही रोजगार दे। मैं भी देश के लिए जिऊँगा और आप भी देश के लिए जियो… मतलब देश में बना सामान ही खरीदो। धन्यवाद!”

Related posts

बिहार में 10 गुना निवेश बढ़ाएगा अदाणी ग्रुप, सीमेंट मेन्यूफैक्चरिंग में करेगा प्रवेश।

rktvnews

प्रधानमंत्री उत्तर प्रदेश के मथुरा में ‘संत मीराबाई जन्मोत्सव’ में शामिल हुए।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एमएस स्वामीनाथन शताब्दी अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित किया।

rktvnews

भोजपुर:मतदान करने वाले ही लोकतंत्र के सच्चे प्रहरी:डा रामाशंकर प्रसाद

rktvnews

बिहार:केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने केन्द्र और राज्य सरकार की 800 करोड़ रूपए से अधिक की विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।

rktvnews

भोपाल:“खुशियों की दास्तां”: “आयुष्मान” योजना के तहत फ्री इलाज होने से निशा चिंतामुक्त हुई।

rktvnews

Leave a Comment