RK TV News
खबरें
Breaking News

बागपत:जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने पोस्टमार्टम हाउस का किया निरीक्षण।

शवगृह की स्थिति का लिया जायजा, अधिकारियों को जिम्मेदारी से कार्य करने के निर्देश।
शव परीक्षण केंद्र पर हो समुचित समन्वय एवं मानवीय दृष्टिकोण।

RKTV NEWS/बागपत ( उत्तर प्रदेश) 30 जुलाई।आज जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने जिला अस्पताल परिसर स्थित पोस्टमार्टम हाउस का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने भवन की साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, वेंटिलेशन, शवों के सुरक्षित रख-रखाव, रिकॉर्ड रजिस्टर, कर्मचारियों की उपस्थिति और उपकरणों की स्थिति का अवलोकन किया।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि पोस्टमार्टम हाउस में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाए और वहां की सभी मूलभूत सुविधाएं जैसे प्रकाश, पानी, वेंटिलेशन एवं कोल्ड स्टोरेज पूरी तरह क्रियाशील रहें।
जिलाधिकारी ने कहा कि यह स्थान अत्यंत संवेदनशील है, इसलिए यहां आने वाले शोकाकुल परिजनों की भावनाओं का भी ध्यान रखा जाना चाहिए। उन्होंने निर्देश दिए कि पोस्टमार्टम से संबंधित प्रक्रियाएं समयबद्ध एवं पारदर्शी ढंग से पूरी की जाएं।
उन्होंने यह भी कहा कि मृतकों के शरीर को सम्मानपूर्वक रखने और उनके परिवारजनों को उचित जानकारी व सहयोग प्रदान करने की दिशा में सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय बनाए रखें। निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ तीरथ लाल, उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ यशवीर सिंह, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक एम एस मलिक, पोस्टमार्टम हाउस के कर्मियों सहित अन्य उपस्थित रहे।

Related posts

भोपाल में मंगलवार तक तीन दिन नहीं होगा शटडाउन, मिलेगी निर्बाध बिजली।

rktvnews

जयपुर:नवगठित स्टेट एडवाइजरी कमेटी की पहली बैठक।

rktvnews

लैंग्वेज लैब्स देगा बिहार को अवसर।

rktvnews

छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष ने की सौजन्य मुलाकात।

rktvnews

भोजपुर :मनाली से लौट रहे परिवार की स्कॉर्पियो ट्रेलर से टकराई, पति-पत्नी समेत तीन की मौत।

rktvnews

मेधा पाटकर को मानहानि मामले में सजा देने के फैसले का विरोध किया लोकतांत्रिक जन पहल ने।

rktvnews

Leave a Comment