RK TV News
खबरें
Breaking News

पटना:जिलाधिकारी ने अंचल मसौढ़ी में ‘‘डॉग बाबू’’ के नाम से निवास प्रमाण-पत्र जारी किए जाने से संबंधित मामले की जांच की।

RKTV NEWS/पटना ( बिहार)29 जुलाई।जिलाधिकारी, पटना द्वारा अंचल मसौढ़ी में ‘‘डॉग बाबू’’ के नाम से निवास प्रमाण-पत्र जारी किए जाने से संबंधित मामले की आज जाँच की गई। उन्होंने नगर पुलिस अधीक्षक, पूर्वी के साथ प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय, मसौढ़ी पहुँच कर इस मामले की जाँच की।
जाँच के समय जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, पटना; अनुमंडल पदाधिकारी, मसौढ़ी; भूमि सुधार उप समाहर्ता, मसौढ़ी एवं अन्य भी उपस्थित थे।
जिलाधिकारी ने कहा कि गलत साक्ष्य के आधार पर निवास प्रमाण-पत्र निर्गत करने हेतु आवेदन दिया गया था। इस तरह का कार्य अनजाने में नहीं किया गया है, बल्कि जानबूझ कर किया गया है। राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन की छवि को धूमिल करने के लिए जिन्होंने भी कुत्सित प्रयास किया है उनके विरूद्ध विधि-सम्मत कार्रवाई की जाएगी।
जिलाधिकारी ने कहा कि जाँच विधिवत ढंग से चल रही है। हम लोग मामले की तह तक जाएंगे। जो भी दोषी होगा उनके विरूद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विदित हो कि अंचल मसौढ़ी में ‘‘डॉग बाबू’’ के नाम से निवास प्रमाण-पत्र निर्गत करने का मामला संज्ञान में आते ही अनुमंडल पदाधिकारी, मसौढ़ी को प्रारंभिक जाँच रिपोर्ट समर्पित करने का निदेश दिया गया था। इसमें पाया गया कि दिल्ली की एक महिला का आधार कार्ड संलग्न करते हुए आवासीय प्रमाण-पत्र हेतु आवेदन दिया गया था।
स्थानीय थाना में आवेदक, आईटी सहायक एवं प्रमाण-पत्र निर्गत करने वाले राजस्व अधिकारी के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है।
राजस्व अधिकारी द्वारा गलत साक्ष्यों के आधार पर दिए गए आवेदन को बिना विस्तृत जाँच किए प्रमाण-पत्र निर्गत कर दिया गया था। राजस्व अधिकारी को निलंबित करने की अनुशंसा राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग से की गई है।
आईटी सहायक द्वारा बिना सम्यक जाँच के आरओ लॉगिन पर आवेदन स्वीकृति हेतु अग्रसारित किया गया था। आईटी सहायक को तत्काल प्रभाव से सेवामुक्त कर दिया गया है।
नियम के विरूद्ध शपथ-पत्र देकर तथा किसी अन्य व्यक्ति के पहचान पत्र का दुरूपयोग कर गलत साक्ष्य के आधार पर निवास प्रमाण-पत्र हेतु आवेदन देने वाले आवेदक के विरूद्ध अनुसंधान की जा रही है। ऐसे प्रकरण का अंजाम देने वाले लोगों के विरूद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।
उक्त निवास प्रमाण-पत्र को रद्द कर दिया गया है।

Related posts

चतरा:दिशा समिति की बैठक में विकास योजनाओं एवं पूर्व निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा, लंबित कार्यों के शीघ्र निष्पादन के निर्देश।

rktvnews

उत्तराखंड: मुख्य सचिव ने की विभागों संग राजस्व प्राप्ति के लक्ष्य निर्धारण हेतु समीक्षा बैठक।

rktvnews

विश्व पर्यटन दिवस पर हुआ पर्यटकों का स्वागत।

rktvnews

भोजपुर: डीडीसी की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के जिला कार्यान्वयन समिति की बैठक आयोजित!203 आवेदकों का हुआ चयन।

rktvnews

बेतिया: उत्क्रमित मध्य विद्यालय, टोला परसौनी के प्रभारी प्रधानाध्यापक, सुजीत कुमार राम निलंबित।

rktvnews

नेशनल सेंटर फॉर गुड गवर्नेंस ने विदेश मंत्रालय के साथ साझेदारी में अफ्रीकी क्षेत्र के वरिष्ठ सिविल सेवकों के लिए सार्वजनिक नीति और शासन पर प्रथम दो-सप्ताह के प्रगतिशील नेतृत्व विकास कार्यक्रम के दिल्ली में सफलतापूर्वक आयोजन द्वारा एक महत्वपूर्ण उपलब्धि प्राप्त की।

rktvnews

Leave a Comment