RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:जिलाधिकारी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की।

आरा/भोजपुर( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)28 जुलाई।जिलाधिकारी भोजपुर तनय सुल्तानिया द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बाढ़ राहत संबंधित कार्यों की समीक्षा की गई। समीक्षा के क्रम में उन्होंने सर्वप्रथम शाहपुर अंचल अंतर्गत बाढ़ प्रभावित जबइनियां गांव में बाढ़ प्रभावित परिवारों के लिए जिला प्रशासन द्वारा संचालित सामुदायिक रसोई, शेल्टर व्यवस्था, मेडिकल कैंप, पॉलीथिन वितरण, तथा स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता,मेडिकल कैंप जैसी राहत सेवाओं की विस्तारपूर्वक समीक्षा की।जिलाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि राहत कार्यों का निरंतर अनुश्रवण किया जाए तथा प्रभावित परिवारों को गुणवत्तापूर्ण सेवाएं ससमय उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने अनुमंडल पदाधिकारियों को कार्यों की नियमित निगरानी करने का निर्देश दिया। साथ ही, जिलाधिकारी ने अंचलाधिकारी कोइलवर, बड़हरा, आरा सदर एवं शाहपुर को संपूर्ति पोर्टल पर प्राप्त लंबित आवेदनों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया।
इस बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी (जगदीशपुर एवं आरा), सहायक आपदा प्रबंधन पदाधिकारी, जिला सूचना एवं जन संपर्क पदाधिकारी, तथा अंचलाधिकारी (कोइलवर, बड़हरा, आरा सदर एवं शाहपुर) एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

स्वास्थ्य सेवाओं को बाधित करने वाली आशाकर्मियों को चिन्हित कर कानूनी कार्रवाई करें- जिलाधिकारी

rktvnews

मुजफ्फरपुर:स्वास्थ्य मंत्री ने किया मॉडल सदर अस्पताल का शुभारंभ, 27 नए एचडब्ल्यूसी की भी सौगात।

rktvnews

रायपुर : प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल।

rktvnews

जयपुर:समर कैंप 2026 (महिला वर्ग) का भव्य शुभारंभ।

rktvnews

“अल्ला मेहरबाँ तो बंदा पहलवान ” मिट्टी छूवे तो सोना होवे ।

rktvnews

दरभंगा:चैती छठ, चैती दुर्गापूजा, रामनवमी एवं ईद को लेकर जिला शांति समिति की हुई बैठक।

rktvnews

Leave a Comment