RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर: जनसुराज की बिहार बदलाव सभा का हुआ आयोजन।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)28 जुलाई।रविवार को आरा नगर निगम,वार्ड नंबर 4 उजियार टोला में जन सुराज पार्टी की बिहार बदलाव सभा आयोजित हुई ।पर्यवेक्षक नवीन कुमार ने कहा बिहार परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है, आप सभी जन सुराज का साथ दे, प्रशांत किशोर जी व्यवस्था परिवर्तन की बात कर रहे हैं।
जन सुराज के नेता चन्द्र भानु गुप्ता ने जनता को पार्टी के पांच मूल मंत्र को बताया। उन्होंने कहा की पलायन रोक बिहार में ही दस-बारह हजार का रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा, नेतरहाट स्कूल के तर्ज पर शिक्षा में विस्तार, महिला को चार परसेंट ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध कराकर रोजी रोजगार करने का मौका दिलाना, किसानों को खाने वाला खेती से निकाल कर कमाने वाला खेती करने का व्यवस्था उपलब्ध कराना एवं बुजुर्ग, दिव्यांग, विधवाओं को पेंशन दो हजार करना। इससे बिहार में व्यापक बदलाव और प्रगति का मार्ग प्रशस्त होगा।अन्य वक्ताओं में जाकिर हुसैन, उपेंद्र यादव, देवानंद ,सोनिया देवी, लालपरी देवी, संतोष कुमार ,मुरलीधर प्रसाद, विनोद कुमार ,डॉ अजीत कुमार ,राजेश कुमार, मोती रजक, शैलेंद्र कुमार, सुंदर देवी, सोना देवी ,रीना देवी, कांति देवी सहित सैकड़ो लोग उपस्थित है।

Related posts

राजस्थानी कला, संस्कृति, हस्तशिल्प और खानपान की अमिट छाप छोड़ संपन्न हुआ श्रावण उत्सव!बीकानेर हाउस में राजस्थानी आर्टिजंस की हुई 32 लाख की बंपर सेल।

rktvnews

पशुपालन और डेयरी विभाग ने पशुधन और डेयरी क्षेत्र में भारत की उपलब्धियों को प्रदर्शित करते हुए राष्ट्रीय दुग्ध दिवस 2025 मनाया।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज त्रिपुरा के धलाई में 668 करोड़ रुपए से अधिक के विभिन्न विकास कार्यों का शुभारंभ और शिलान्यास किया।

rktvnews

भारत की राष्ट्रपति ने केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्रालय द्वारा खूंटी में आयोजित महिला सम्मेलन की शोभा बढ़ाईं।

rktvnews

कटिहार: सहायक थाना अध्यक्ष ने जान जोखिम में डाल कई की बचाई जान।

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री ने 383 पुलिस वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

rktvnews

Leave a Comment