RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:जिला जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की संगठनात्मक बैठक परिसदन आरा में आयोजित।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)27 जुलाई।भोजपुर जिला जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की संगठनात्मक बैठक जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ मुमताज वारसी की अध्यक्षता में परिसदन आरा के सभागार में आयोजित हुई।बैठक में प्रदेश द्वारा गठित कमेटी के सदस्य पूर्व विधायक सरफुद्दीन साहब, रजिया कामिल अंसारी, मो. नेमातुल्लाह उपस्थित थे।
वक्ताओं द्वारा एक स्वर में अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की मजबूती पर जोर दिया गया। साथ ही मुख्यमंत्री द्वारा किए गए जनकल्याणकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार प्रसार करने का आह्वान किया गया। सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि 400रु. से 1100 रु. करने के लिए धन्यवाद दिया गया।जिला जदयू उपाध्यक्ष सह कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति सदस्य जियाउल वारसी, अख्तर हुसैन, मो. सेराज, मो. अनस, आफताब आलम, शमीम आलम, रुस्तम अंसारी सहित काफी संख्या में अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के लोग उपस्थित थे।

Related posts

समाजसेवी स्व नंदकिशोर तिवारी की चौथी पुण्यतिथि पर समारोह आयोजित।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने 2019 के पुलवामा आतंकी हमले के साहसी नायकों को श्रद्धांजलि दी।

rktvnews

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लंदन में ब्रिटेन के रक्षा मंत्री ग्रांट शाप्स के साथ बैठक की, रक्षा औद्योगिक सहयोग बढ़ाने पर आग्रह।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास को ‘ग्लोबल फाइनेंस सेंट्रल बैंकर रिपोर्ट कार्ड 2024’ में लगातार दूसरी बार “ए+” रेटिंग मिलने पर बधाई दी।

rktvnews

भोजपुर : धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हुए जदयू नेता सहित अन्य ।

rktvnews

गिरफ्तार मंत्रियों को हटाने का विधेयक भ्रष्टाचार पर नहीं, विपक्ष पर हमला है।

rktvnews

Leave a Comment