RK TV News
खबरें
Breaking Newsश्रृद्धांजलि

समाजसेवी स्व नंदकिशोर तिवारी की चौथी पुण्यतिथि पर समारोह आयोजित।

समाजसेवी स्व नंद किशोर तिवारी की चौथी पुण्यतिथि पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते लोग

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 15 दिसम्बर। भोजपुर जिले के शाहपुर प्रखंड के बिशुुपुर गांव में समाजसेवी स्व नंदकिशोर तिवारी की चौथी पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। समारोह की अध्यक्षता जितेंद्र तिवारी और मंच संचालन शैलेंद्र कुमार तिवारी ने किया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने स्व नंदकिशोर तिवारी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया और दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर वक्ताओं ने स्व नंदकिशोर तिवारी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर चर्चा करते हुए उन्हें सौम्य स्वभाव का धनी,  मृदभाषी, सबको साथ लेकर चलने वाला सामाजिक व्यक्ति बताया। इस अवसर पर राम अवतार तिवारी, शैलेन्द्र कुमार तिवारी, मुकेश तिवारी, आशुतोष तिवारी, अनीश तिवारी, रजनीश तिवारी, प्रतीक तिवारी, त्रिलोकी नाथ तिवारी, रौनक तिवारी, सतीश तिवारी, सत्येंद्र तिवारी, हरेंद्र तिवारी सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Related posts

भोपाल:स्तनपान को प्रोत्साहन स्वास्थ्य के साथ सामाजिक और आर्थिक निवेश।

rktvnews

सामाजिक कार्यों से सेवा करने का संकल्प लिया युवाओ ने!स्वच्छता,पौधारोपण और स्वास्थ जांच पर विशेष जोर:सचिन कुमार जालान

rktvnews

उज्जैन:सिंहस्थ_2028 के प्रगतिरत कार्यों की संभागायुक्त श्री गुप्ता ने की समीक्षा ।

rktvnews

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों को होली की बधाई दी।

rktvnews

पटना:हिन्दी काव्य-साहित्य के अनमोल रत्न हैं महाकवि केदार नाथ मिश्र ‘प्रभात’: डॉ अनिल सुलभ

rktvnews

राजस्थान:मुख्यमंत्री का राजस्थानी उद्यमियों के साथ संवाद, हर्षोल्लास से देश-विदेश में मनाए राजस्थान दिवस : मुख्यमंत्री

rktvnews

Leave a Comment