RK TV News
खबरें
Breaking Newsरक्षा

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लंदन में ब्रिटेन के रक्षा मंत्री ग्रांट शाप्स के साथ बैठक की, रक्षा औद्योगिक सहयोग बढ़ाने पर आग्रह।

नई दिल्ली/10 जनवरी।रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 09 जनवरी, 2024 को लंदन में ब्रिटेन के रक्षा मंत्री ग्रांट शाप्स के साथ द्विपक्षीय बैठक की। दोनों पक्षों के बीच विचारों के सार्थक आदान-प्रदान के साथ यह बैठक बहुत गर्मजोशी भरी रही। दोनों मंत्रियों ने रक्षा, सुरक्षा और सहयोग के कई मामलों पर चर्चा की जिसमें रक्षा औद्योगिक सहयोग बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया। ग्रांट शाप्स ने ज़ोर देकर कहा कि यूके और भारत के बीच के रिश्ते सिर्फ पेशेवर ही नहीं हैं, बल्कि दोनों देश कई समानताओं और साझा लक्ष्यों के साथ स्वाभाविक भागीदार हैं। रक्षा मंत्री ने दोनों देशों के बीच, विशेषकर हिंद-प्रशांत क्षेत्र में बढ़ते रणनीतिक सहयोग की सराहना की।
इस द्विपक्षीय रक्षा बैठक के बाद भारत और यूके के बीच दो समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए। पहला, द्विपक्षीय इंटरनेशनल कैडेट एक्सचेंज प्रोग्रैम के संचालन को लेकर हुआ समझौता ज्ञापन था। दूसरा, रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) तथा यूके की डिफेंस साइंस एंड टेक्नोलॉजी लैबोरेट्री (डीएसटीएल) के बीच अनुसंधान और विकास में रक्षा सहयोग को लेकर एक व्यवस्था पत्र (एलओए) था, जिस पर हस्ताक्षर हुए। ये दस्तावेज़ दोनों देशों के लोगों, खासकर युवाओं के बीच आदान-प्रदान और दोनों देशों के बीच रक्षा अनुसंधान सहयोग के व्यापक क्षेत्र को गति प्रदान करेंगे।
8 जनवरी की देर रात लंदन पहुंचने के बाद रक्षा मंत्री ने मंगलवार की सुबह टेविस्टॉक स्क्वैयर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करके अपने लंदन कार्यक्रम की शुरुआत की। महात्मा गांधी ने 1888 से 1891 तक पास ही के यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन में कानून की पढ़ाई की थी। 1915 में महात्मा गांधी की दक्षिण अफ्रीका से मुंबई वापसी के संदर्भ में 9 जनवरी एक विशेष प्रतीकात्मक तारीख है, जिसे भारत में प्रवासी भारतीय दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन देश के विकास में प्रवासी भारतीय समुदाय के समृद्ध योगदान को याद किया जाता है।
राजनाथ सिंह को यूके के रक्षा मंत्री के साथ द्विपक्षीय बैठक से पहले हॉर्स गार्ड्स परेड ग्राउंड में रस्मी गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया।

Related posts

मोतीहारी:14 वें “राष्ट्रीय मतदाता दिवस” के शुभ अवसर पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह- जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा संयुक्त रूप से जिला स्तरीय समारोह का शुभारंभ द्वीप प्रज्जलित कर किया गया ।

rktvnews

गढ़वा:उपायुक्त की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग अंतर्गत संचालित कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न।

rktvnews

एनएचएआई ने वन के प्रवेश मार्गों पर फास्टैग आधारित भुगतान प्रणाली लागू की।

rktvnews

भोजपुर: समाज सेवी सावित्री देवी की 39 वीं पुण्यतिथि मनाई गई।

rktvnews

बालासोर रेल दुर्घटना के मृतकों को माले ने श्रद्धांजलि दी!रेल मंत्री से इस्तीफे और सक्षम एजेंसी से जांच की मांग की।

rktvnews

कासगंज:नमन और मनन सफलता का मूल है:डा. जे बी पाण्डेय

rktvnews

Leave a Comment