RK TV News
खबरें
Breaking News

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री ने उच्च स्तरीय बैठक में विद्यालय भवनों की सुरक्षा के ऑडिट के दिए निर्देश।

RKTV NEWS/देहरादून (उत्तराखंड)26 जुलाई।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को शासकीय आवास में उच्च स्तरीय बैठक ली। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेश के सभी स्कूल भवनों का सुरक्षा ऑडिट किया जाए। जर्जर एवं असुरक्षित स्कूल भवनों में बच्चों को किसी भी स्थिति में न बैठाया जाए। बच्चों की सुरक्षा से जुड़ी किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि जहां भी स्कूल भवन मरम्मत योग्य हो, वहां शीघ्र मरम्मत की जाए और जहां पुनर्निर्माण की आवश्यकता हो, वहां उसकी कार्य योजना बनाकर तत्परता से क्रियान्वयन किया जाए। प्रदेश के सभी पुलों का भी सुरक्षा ऑडिट किया जाए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन पुलों की स्थिति खराब हो रही है, उनका आवश्यकतानुसार मरम्मत और पुनर्निर्माण का कार्य प्राथमिकता पर किया जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि पुलों की स्थिति पर नियमित निगरानी रखी जाए और कहीं भी जर्जर पुलों के कारण कोई जनहानि न हो।
मुख्यमंत्री ने कहा कि त्रियुगीनारायण और राज्य के अन्य स्थल जो वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में विकसित किए जा रहे हैं, उनकी कार्यवाही में तेजी लाई जाए। यह राज्य के पर्यटन और स्थानीय रोजगार को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि इन स्थलों के विकास में गुणवत्ता, सुविधा और सांस्कृतिक गरिमा का विशेष ध्यान रखा जाए। साथ ही, अन्य राज्यों की वेडिंग पॉलिसी का अध्ययन भी किया जाए ताकि उत्तराखण्ड में एक प्रभावी और आकर्षक वेडिंग डेस्टिनेशन नीति विकसित की जा सके।
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि राज्य में दो स्पिरिचुअल इकोनॉमिक जोन विकसित किए जाने की दिशा में तेजी से कार्य किए जाएं। उन्होंने कहा कि यह पहल राज्य में धार्मिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक पर्यटन को सुदृढ़ करने के साथ ही आर्थिक गतिविधियों को भी सशक्त करेगी। उन्होंने निर्देश दिए कि संबंधित विभाग इस दिशा में आपसी समन्वय के साथ ठोस कार्य योजना बनाकर कार्य करें।
बैठक में प्रमुख सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम, सचिव शैलेश बगौली, विनय शंकर पाण्डेय, विशेष सचिव डॉ. पराग मधुकर धकाते, आईजी के.एस.नगन्याल, अपर सचिव बंशीधर तिवारी मौजूद रहे।

Related posts

भोजपुर: सहजानंद ब्रह्मर्षि कॉलेज में मतदाता जागरूकता को ले निर्वाचक साक्षरता क्लब का आयोजन।

rktvnews

चतरा:जिले में नवचयनित सहायक आचार्यों को नियुक्ति पत्र वितरित।

rktvnews

दूसरे पनडुब्बी रोधी युद्धक उथले जल के युद्धपोत आईएनएस आन्द्रोत का जलावतरण।

rktvnews

17 मई कोविड-19 अपडेट

rktvnews

चतरा:उपायुक्त ने कान्हाचट्टी प्रखंड सह अंचल कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, विकास योजनाओं एवं कार्यालय व्यवस्था की ली जानकारी।

rktvnews

बागपत:विकास भवन में ई-ऑफिस प्रणाली का किया शुभारंभ।

rktvnews

Leave a Comment